Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई

 

अमेठी ने गांधी परिवार के साथ अपना 39 साल पुराना नाता तोड़ा

Listen to this article

5 Dariya News

अमेठी , 23 May 2019

अमेठी की जनता ने गुरुवार को गांधी परिवार के साथ अपना 39 साल पुराना नाता तोड़ लिया। यह एक ऐसा रिश्ता जो भावनाओं से भरा और भावनाओं से पोषित था।भाजपा की स्मृति ईरानी की जीत और राहुल गांधी की हार सिर्फ चुनावी लड़ाई का नतीजा नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है।जगदीशपुर के एक व्यवसायी बेचू खान ने परिणाम के बारे में बोलते हुए कहा, "अमेठी में एक पीढ़ीगत बदलाव देखा जा रहा है। नई पीढ़ी के पास भावनाओं के लिए बहुत कम जगह है और अपने भविष्य के बारे में अधिक चिंतित है जो उसने स्मृति ईरानी और भाजपा में देखा है।"उन्होंने कहा, "इस नई पीढ़ी ने राजीव गांधी का स्थानीय लोगों से जुड़ाव नहीं देखा है। उन्होंने यह नहीं देखा कि संजय गांधी ने अमेठी को कैसे महत्वपूर्ण बनाया। इसलिए उनका गांधी परिवार के साथ भावनात्मक रिश्ता नहीं है।"गौरीगंज के एक वकील शिवनाथ शुक्ला ने कहा, "हमारे लिए पहचान अधिक महत्वपूर्ण थी, विकास नहीं। जहां भी हम देश भर में जाते थे और कहते थे कि हम अमेठी के हैं तो हमें सम्मान मिलता था और स्थानीय कांग्रेस सदस्य हमारी मदद के लिए पहुंचते थे। स्थानीय लोगों के लिए यह अधिक मायने रखता था।"तो फिर अमेठी ने इस बार गांधी को वोट क्यों नहीं दिया?स्थानीय लोगों का कहना है स्मृति ईरानी को चुनने में मुख्य भूमिका युवा मतदाताओं ने निभाई है।मुसाफिरखाना से कांग्रेस कार्यकर्ता राम सेवक ने कहा, "वह (ईरानी) उनके पास पहुंचीं, उन्हें छात्रवृत्ति, नौकरी आदि दिलाने में मदद की। युवाओं को अपने भविष्य के लिए एक नई आशा दिखाई दी। स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्मृति ईरानी और लोगों के बीच एक सेतु का काम किया। इस बार अमेठी में अपने हित के लिए मतदान किया है।"इसके अलावा, साल 2014 में अमेठी में स्मृति ईरानी ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से सीट हारने के बाद भी चुनाव प्रचार जारी रखा। वह नियमित रूप से निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करती रहीं और राहुल गांधी की अनुपस्थिति की ओर इशारा करती रहीं। दिल्ली में भी अमेठी के लोग उन तक आसानी से पहुंच सकते थे।

 

Tags: Smriti Irani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD