Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

प्राकृतिक कृषि है किसानों के लिये लाभ का सौदा : आचार्य देवव्रत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवनाथ नगर (महाराष्ट्र) , 12 Jan 2019

महाराष्ट्र के नंदुरबार के अंतर्गत नवनाथ नगर में आज ‘बीज स्वावलंबन के लिये गठबंधन’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, अक्षय खेती संस्थान और डॉं हेडगेवार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ कर ही देश को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रसायनिक खेती से किसानों की आर्थिकी मजबूत नहीं कि जा सकती। मौजूदा समय में रसायनिक खेती ने किसानों की जमीन बंजर बना दी है, उत्पादन घट रहा है और किसान ऋण के बोझ तले आत्महत्या करने को मजबूर है। दूसरी तरफ जैविक कृषि भी इतनी महंगी है कि किसान को इससे भी लाभ नहीं है।राज्यपाल ने कहा कि पदमश्री सुभाष पालेकर द्वारा किसानों को प्राकृतिक कृषि के तौर पर विकल्प दिया है। पिछले 10 वर्षों से वह स्वयं भी इस पद्धति को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म में अपना रहे हैं। विभिन्न विश्वविद्यालय में जांच के बाद अब ये सिद्ध हो चुका है कि प्राकृतिक कृषि से ही किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है।हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक कृषि को पूर्ण रूप से अपनाया है और हजारों किसान इसे कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक हिमाचल को देश का कृषि राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।इससे पूर्व, महात्मा फुले विद्यापीठ के कुलपति डॉ. के. पी. विश्वनाथ ने राज्यपाल का स्वागत किया।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD