Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा

 

आईएनएस सुनयना द्वारा एक बार फिर हथियार और गोला-बारूद बरामद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोमालिया , 14 Dec 2018

दक्षिणी नौसेना कमान के एक समुद्री निगरानी पोत (ओपीवी), भारतीय नौसेना पोत सुनयना ने कल 13 दिसंबर, 2018 को अपने अभियान के तहत अफ्रीका के सोमालिया के निकट समुद्रतट से लगभग 20 नॉटिकल मील की दूरी पर एक संदिग्ध जहाज का पीछा किया। जांच के बाद उस संदिग्ध जहाज में से अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किये, जैसे- पांच एके-47 राइफल और 471 राउंड गोलियां। चालक दल द्वारा समुद्री लूट की गतिविधियों में इनके अवैध इस्तेमाल को रोकने के उद्देश्य से गोला-बारूद बरामद करने के बाद उस जहाज को जाने की अनुमति दे दी गई।आईएनएस सुनयना को 6 अक्टूबर, 2018 से अदन की खाड़ी में समुद्री लूट की घटनाओं के विरूद्ध निगरानी के लिए तैनात किया गया है। इस जहाज ने इससे पहले भी 9 नवंबर और 7 दिसंबर, 2018 को संचालित एक खोज अभियान में 6 एके-47 राइफलें और एक लाइट मशीनगन बरामद की थी। भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा सतर्कता की गतिविधियां, हिन्द महासागर क्षेत्र में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री जहाजों के लिए समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भारत का संकल्प दोहराती हैं। भारत, चीन, जापान, अमरीका, रूस, पाकिस्तान और यूरोपीय संघ जैसे कई देशों की भागीदारी से अदन की खाड़ी और सोमालिया क्षेत्र के पूर्वी समुद्रतट में समुद्री लूट से निपटने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय पहल की जा रही है। समुद्री लूट का मुकाबला करने के लिए इस क्षेत्र में संचालित युद्ध पोतों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव (यूएनएससीआर) 2383 (2017) द्वारा अवैध गतिविधियों के संदिग्ध पोतों की जांच करने के लिए अधिकृत किया गया है।      

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD