Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

एप्पल ने एआई स्टार्टअप 'सिल्क लैब्स' का अधिग्रहण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 22 Nov 2018

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने स्मार्टफोन और स्मार्ट होम डिवाइसेज के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित पर्सनल असिस्टेंट प्रौद्योगिकी पर काम करने वाली एक स्टार्टअप सिल्क लैब्स का अधिग्रहण कर लिया है। द रजिस्ट्रार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अधिग्रहण हाल ही में स्मार्ट होम डिवाइसेज बनाने में एप्पल की एआई क्षमताओं को मजबूती देने के लिए किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिल्क लैब्स में लगभग एक दर्जन कर्मचारी हैं और कंपनी ने फंडिंग (वित्त पोषण) में लगभग 40 लाख डॉलर जुटाए हैं। टैकक्रंच के अनुसार, सिल्क लैब्स मोजिलो के पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) एंड्रीज गैल के दिमाग की उपज है। गैल ने मोबाइल प्लेटफॉर्म फायरफॉक्स ओएस और क्वाल्कम से मिशेल वाइंस का भी निर्माण किया है। एआई से लैस अपने उत्पादों को उन्नत करने के लिए एप्पल बहुत मेहनत कर रही है। एप्पल ने होमपोड स्मार्ट स्पीकर भी बनाया है जो एमेजन एलेक्सा और गूगल होम के बाद आया है। 2018 की पहली तिमाही में वैश्विक स्मार्ट स्पीकर व्यापार का 70 फीसदी एमेजन और गूगल ने किया था। इस दौरान एप्पल ने छह लाख होमपोड्स बेचे थे। बाजार का शोध करने वाली कंपनी 'स्ट्रेटेजी एनालिटिक्स' के अनुसार, 2018 की पहली तिमाही में वैश्विक बाजार में 92 लाख स्मार्ट स्पीकर की बिक्री हुई थी।

 

Tags: Commercial

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD