Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भारतीय संप्रभुता पर खतरे को दोगुनी ताकत से जवाब देंगे : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2018

स्वतंत्रता आंदोलन में आजाद हिंद फौज के योगदान और पराक्रम को याद करते हुए एक लंबे भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि उनकी सरकार बड़े और साहसी फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारतीय सेना को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परिकल्पना के मुताबिक आधुनिक बनाया जा रहा है। मोदी ने यह टिप्पणी यहां आजाद हिंद सरकार के गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर लाल किले से की। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रध्वज भी फहराया। नेताजी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आजाद हिंद सरकार का गठन किया था। मोदी ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी नेताजी के सपने पूरे नहीं हुए। उन्होंने स्वीकार किया कि आजादी के बाद से भारत इन वर्षो में कई कदम आगे निकल गया है, लेकिन नई ऊंचाइयों को छूना अभी बाकी है। मोदी ने दावा किया कि राजग सरकार उस दौर में एक नए भारत की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ कर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जब विनाशकारी शक्तियां हमारे ऊपर हमले कर रही हैं। मोदी ने जोर देकर कहा कि नए भारत की परिकल्पना बोस की कल्पना के भीतर है। उन्होंने कहा, "यह प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह ऐसी ताकतों से लड़ने, उन्हें हराने और राष्ट्र निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान देने के लिए नेताजी से प्रेरित हो।" प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर देश को विदेशी चश्मे से देखने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार इसे बदल रही है।" 

उन्होंने ढृढ़ता से कहा कि देश की संप्रभुता बोस की परिकल्पना का एक महत्वपूर्ण पहलू था। मोदी ने बोस के शब्दों को दोहराया, "हथियारों की ताकत और जान की कुर्बानी के साथ आपको आजादी हासिल करनी होगी और तब जाकर देश आजाद होगा। आपको राष्ट्र के लिए एक स्थाई सेना बनानी होगी, जिसका काम हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करना होगा। "मोदी ने कहा, "आज मैं यह कह सकता हूं कि भारत एक ऐसी सेना की रचना की ओर बढ़ रहा है, जिसकी कल्पना नेताजी ने की थी। जोश, जुनून और जज्बा काफी लंबे समय तक हमारी सेना का हिस्सा रहे, लेकिन अब तकनीक, आधुनिक हथियार और उपकरण इनके साथ जुड़ चुके हैं।" उन्होंने कहा, "हमारी सेना की मजबूती हमेशा आत्मरक्षा रही है और भविष्य में भी ऐसे ही जारी रहेगी।" मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत कभी भी किसी दूसरे की जमीन का लालची नहीं रहा। उन्होंने कहा, "यह हमारा इतिहास रहा है। लेकिन भारतीय संप्रभुता के लिए जो भी खतरा सामने आएगा, उसका जवाब दोगुनी ताकत से दिया जाएगा। सेना को मजबूत बनाने के लिए पिछले चार वर्षो में कई प्रयास किए गए हैं।" उन्होंने कहा, "भारतीय सेना के लिए सर्वश्रेष्ठ तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। इस सरकार के पास बड़े और साहसी फैसले लेने की हिम्मत है। और यह आगे भी जारी रहेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर नेता जी की फाइलें सार्वजनिक करने का फैसला केवल हमारी सरकार ने किया है। नेता जी द्वारा देखा गया सपना केवल इस सरकार द्वारा आगे ले जाया गया है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD