Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

आर.के. पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय

आर.के. पचौरी
आर.के. पचौरी
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Oct 2018

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को पर्यावरणविद् आर.के. पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय कर दिए हैं और अदालत चार जनवरी, 2019 से सबूतों को दर्ज करना शुरू करेगी। महानगर दंडाधिकारी चारु गुप्ता ने 2015 में एक महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय किए। पचौरी पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत महिला की गरिमा को तार-तार करने, अपशब्द बोलने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें या भाव-भंगिमा प्रदर्शित करने के आरोप तय किए गए हैं। बचाव पक्ष के वकील आशीष दीक्षित ने अदालत से मामले का शीघ्र निपटारा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पचौरी 78 वर्ष के हैं और अनिर्णय की स्थिति की वजह से उनका परिवार मुश्किलों को सामना कर रहा है। चार जनवरी को, अदालत पचौरी के खिलाफ अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह करेगी। आरोप लगने के बाद पचौरी को फरवरी 2015 में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की अंतरसरकारी समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था और टेरी प्रमुख के पद को भी छोड़ना पड़ा था। पचौरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।

 

Tags: #MeToo , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD