Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

टेनिस : नोवाक जोकोविक ने जीता रिकॉर्ड चौथा शंघाई मास्टर्स खिताब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शंघाई (चीन) , 14 Oct 2018

सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अपना विजय अभियान बरकरार रखते हुए क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को 6-3, 6-4 से हराकर रविवार को रिकॉर्ड चौथी बार शंघाई मास्टर्स का खिताब जीत लिया। इस खिताबी जीत के बाद जोकोविक अब एटीपी रैकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 बनने के करीब पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक ने शंघाई मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने के साथ ही एटीपी रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान सुनिश्वित कर लिया था। जोकोविक का कहना है कि अब उनका लक्ष्य वर्ल्ड नंबर-1 के साथ साल का समापन करना है। जून 2017 के बाद से यह पहली बार है जब जोकोविक विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचेंगे। स्पेन के राफेल नडाल अभी एटीपी वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। नडाल ने चोट के कारण शंघाई मास्टर्स में हिस्सा नहीं लिया था और अभी वह चोट से उबर रहे हैं।

दूसरी सीड जोकोविक ने पुरुष एकल के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-19 कोरिक को एक घंटे 37 मिनट में पराजित किया। कोरिक ने मौजूदा चैम्पियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फेडरर अब सोमवर को जारी होने वाले एटीपी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक जाएंगे। कोहनी की चोट से उबरने के बाद जोकोविक ने शंघाई मास्टर्स का खिताब जीतने से पहले इस वर्ष विंबलडन, अमेरिकी ओपन और सिनसिनाटी मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया था। मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे 14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविक का अगस्त में रोजर्स कप में हारने के बाद से यह लगाातार 18वीं जीत है। 31 साल के जोकोविक ने अगस्त में सिनसिनाटी मास्टर्स का भी खिताब जीता था और अब वह सभी नौ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD