Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

एडिडास से जुड़ीं ‘ढिंग एक्सप्रेस’ हिमा दास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Sep 2018

एडिडास ने मंगलवार को ‘ढिंग एक्सप्रेस’ हिमा दास के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत वह अब एडिडास उन्हें दौड़ एवं प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उल्लेखनीय है कि हिमा विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने का इतिहास रचने वाली हिमा पहली भारतीय महिला हैं। हिमा ने फिनलैंड में आईएएएफ वल्र्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद हाल में इंडोनेशिया में सम्पन्न एशियाई खेलों में तीन बार पोडियम हासिल किया।हिमा के एडिडास से जुड़ने पर ‘एडिडास इंडिया’ के प्रबंध निदेशक डेव टॉमस ने कहा, “एडिडास में हमारा मानना है कि ‘खेल हमें जिन्दगी बदलने की ताकत देता है’ और हिमा इसकी शानदार मिसाल हैं। विभिन्न खिलाड़ियों से हमारे संबंधों और साझेदारियांे का लक्ष्य भारत के युवाओं को सशक्त बनाना और सकारात्मक बदलाव लाना है। पिछले कुछ वर्षों में हिमा और अन्य कई भारतीय महिलाओं ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की मशाल थामे आगे आई हैं। 

एडिडास दिल से चाहती है कि भारत के युवाओं का समर्थन करे और उनमें खेल का उत्साह भरे और उन्हें महत्वाकांक्षी बनाए।”एडिडास से जुड़ने पर रोमांचित हिमा ने कहा, “मेरी हमेशा से एडिडास के जूतों को पहनने की चाहत रही है। सच तो यह है कि पिछले कई वर्षों से एडिडास के जूते पहन रही हूं। यूथ चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में भी इसी का साथ था। अब इस परिवार में शामिल होना और विश्वप्रसिद्ध एथीलट्स ग्रुप का हिस्सा बनना मेरे लिए गौरव की बात है। एडिडास ने हमेशा सभी खेलों के एथलीट्स की मदद की है और उनके खेल के शिखर पर पहुंचने में साथ दिया है। मुझे विश्वास है कि एडिडास के साथ मैदान में मेरा प्रदर्शन एक नई ऊंचाई को छूएगा और बड़े बदलाव लाने में भी मुझे इससे मदद मिलेगी।”

 

Tags: SPORTS NEWS , COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD