Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

एशियाई खेल (निशानेबाजी) : रवि-अपूर्वी ने जीता कांस्य, मनु-अभिषेक ने किया निराश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जकार्ता (इंडोनेशिया) , 19 Aug 2018

भारतीय निशानेबाजों के लिए 18वें एशियाई खेलों का पहला दिन रविवार अच्छा रहा। 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम कांस्य पदक जीतकर इंडोनेशिया में जारी इन खेलों में भारत का खाता खोलने में सफल रहीं। भारत की हालांकि मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा में निराशा हाथ लगी। इस स्पर्धा में युवा निशानेबाज मनु भाकेर और अभिषेक वर्मा की जोड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गई। वहीं, महिला ट्रैप स्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने पहले क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में मानवजीत संधू ने क्वालीफिकेशन में पहला स्थान किया। अपूर्वी और रवि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में 429.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय जोड़ी एक समय रजत पदक की दौड़ में थी लेकिन मामूली गलतियों से वो कांसा ही हासिल कर पाईं। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंकों के साथ अपने नाम किया। एलिमिनेशन की कगार पर बैठी चीन ने शानदार वापसी करते हुए 492.5 अंक अपने खाते में डाल रजत पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में 835.3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। इस सूची में शीर्ष-5 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया ने 836.7 अंकों के साथ कब्जा जमाया।

मनु और अभिषेक की मिश्रित टीम को 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन दौर में छठा स्थान हासिल हुआ। इस कारण इस स्पर्धा में भारत पदक से चूक गया है। क्वालिफिकेशन दौर में मनु और अभिषेक ने कुल 759 अंक हासिल किए। मनु ने 378 और अभिषेक ने 381 अंक अर्जित किए। इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में चीन की टीम को 769 अंकों के साथ पहला और दक्षिण कोरिया की टीम को 768 दूसरा स्थान हासिल हुआ है। 766 अंकों के साथ जापान तीसरे स्थान पर रही। क्वालिफिकेशन चरण में शीर्ष-5 में स्थान हासिल करने वाली टीमें ही फाइनल में पदक की दौड़ के लिए जगह बनाती हैं। वहीं, श्रेयसी ने महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा के पहले क्वालिफिकेशन में अच्छा प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय महिला निशानेबाज सीमा तोमर को चौथा स्थान हासिल हुआ। इस साल आस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को डबल ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाने वाली श्रेयसी अच्छी फॉर्म में चल रही हैं और ऐसे में उन्होंने एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा के पहले क्वालिफिकेशन में 71 अंकों बनाए। भारत की 36 वर्षीय निशानेबाज तोमर ने 71 अंक हासिल किए और चौथे स्थान पर रहीं। इसमें कजाकिस्तान की मारिया दिमित्रियेंको पहले 74 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। मानवजीत ने पुरुष ट्रैप स्पर्धा के पहले क्वालीफिकेशन में कुल 72 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में एक और भारतीय निशानेबाज लक्ष्य ने पहले क्वालीफिकेशन में 71 का स्कोर किया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD