Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मंडी में मौत के मुंह में समा रहे हैं किसान : कमलनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 23 May 2018

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की शिवराज सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया है कि अब तो किसान फसल बेचने के इंतजार में ही मौत के मुंह में जा रहे हैं। कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “किसान पुत्र के राज में किसानों की मौत का सिलसिला जारी, कभी गोली से, कभी कर्ज के बोझ से और अब मंडी में फसल बेचने के इंतजार में।”एक सप्ताह पूर्व फसल बेचने के इंतजार में विदिशा की लटेरी मंडी में किसान मूलचंद की मौत के बाद, अब राजगढ़ की नरसिंहगढ़ मंडी में किसान ओमप्रकाश पाटीदार की मौत हो गई। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 14 साल में 16,000 से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं, शिवराज ने मध्यप्रदेश को मृत्यु प्रदेश और खेत-खलिहानों को श्मशान बना दिया हैं। किसानों को मरने की हद तक लाचार करने वाली सरकार और शासक की विदाई का वक्त आ गया है।

राजगढ़ में हुई किसान की मौत पर सरकार की ओर से सफाई आई है। इसमें कहा गया है कि राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को हुई एक किसान ओमप्रकाश की मौत प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हृदयाघात से हुई है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश अपने भाई पीरूलाल को भोजन एवं अन्य सामग्री देने दोपहर ग्राम बोड़ा से नरसिंहगढ़ आए थे। उनके भाई फसल बेचने के लिए यहां पहुंचे थे, दोपहर में साढ़े तीन बजे उनके भाई की फसल की तुलाई हो चुकी थी। तुलाई और भोजन करने के बाद लगभग शाम चार से पांच बजे के बीच ओमप्रकाश की मृत्यु हुई। जिला प्रशासन ने ओमप्रकाश के परिवार को चार लाख रुपये का सहायता अनुदान स्वीकृत किया है।

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD