Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई

 

हमें शास्‍त्रीय भारतीय कला के रूपों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए : एम वेंकैया नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुवयूर (केरल) , 21 May 2018

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि हमें शास्त्रीय भारतीय कला के रूपों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। वेंकैया नायडू आज केरल के गुरुवयूर में प्राचीन नृत्य नाटिका ‘अष्टपदियत्तम’ को पुनर्जीवित करने के समारोह का उद्घाटन कर रहे थे। ‘अष्टपदियत्तम’ 12वीं शताब्दी के कवि जयदेव द्वारा लिखित गीत गोविंद है। इस अवसर पर केरल के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पी शतशिवम तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।उपराष्ट्रपति ने कहा कि यद्यपि देश ने अपनी कला विरासतों को संरक्षित रखा है और पालन पोषण किया है लेकिन दुर्भाग्य से कुछ शास्त्रीय भारतीय कला के रूप अनदेखी की अवस्था में हैं और धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को जारी रहने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों के कारण हम सतत हैं, हमारा जीवन सम्‍पन्‍न हुआ है और हमारा समाज अधिक मानवीय और सभ्य बना है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘अष्टपदियत्तम’ को पुनर्जीवित करना गड़े खजाने को बाहर निकालने जैसा है और मूर्छित पौधे को पानी देने जैसा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नृत्य नाटिका अपने पुराने गौरव के साथ उसी तरह पुनर्जीवित की जा रही है जिस तरह जयदेव चाहते थे। 

उन्होंने कहा कि नृत्य नाटिका के पुनर्जीवन में मौलिक वेशभूषा, संगीत और मुद्राओं के साथ पूरा न्याय किया जा रहा है। गीत गोविंदम को यादगार साहित्यिक कृति बताते हुए उपराष्ट्रपति ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन में नेतृत्व में चलाए जा रहे श्री गुरुवयुरप्पन धर्मकला समुच्यम ट्रस्ट की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें प्राचीन कला के रूपों को पुनर्जीवित करने का काम जारी रखना चाहिए ताकि हम अपने जीवन के गुणों को सम्‍पन्‍न बना सकें और विश्‍व के लोगों के साथ जीवन की अनंत ऊंचाई, मेलभाव और परम सुख की अपने देश की दृष्टि साझा कर सकें। उन्‍होंनपे कहा कि ‘गीत गोविन्‍दम् का व्‍यापक आकर्षण श्रीकृष्‍ण और राधा के प्रति उनके प्रेम से होता है। श्रीकृष्‍ण की गाथा भारतीय हृदय में अंकित है और इसका संकलन इतना संगीतमय और मधुर है कि संगीतकारों और नर्तकों द्वारा इसके विभिन्‍न रूप दिये गये है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि दर्शन, आध्‍यात्मिकता, कला और साहित्‍य समान जिज्ञासा के हिस्‍से है।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD