Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास को स्कूल शिक्षा में प्रमुखता से शामिल करने की जरूरत : भारत भूषण आशु

कहा पंजाब सरकार शहीदों की विरासत और सपनों को साकार करने प्रति वचनबद्ध, शहीद सुखदेव के जन्म दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हुए शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 May 2018

खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा है की देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने वाले शहीदों की याद को हमेशा जीवित रखना और आने वाली पीढ़ियों को अवगत करवाना हम सभी देशवासियों का फर्ज बनता है। उन्होंने इस बात की वकालत की है कि देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास को स्कूल शिक्षा में प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए और इस विषय पर विशेष पीरियड लगने चाहिए। इस बारे वे मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ बातचीत करेंगे। श्री आशु आज गुरु नानक देव भवन में महान शहीद सुखदेव जी के जन्म दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।शहीद को फूल मालाएं आर्पित करने उपरांत श्री आशु ने कहा की शहीद सुखदेव जी एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने भारत देश को आजाद करवाने के लिए आजादी संघर्ष में अहम रोल अदा किया। शहीद सुखदेव जी देश के उन महान योद्धाओं में से एक थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जानें कुर्बान कर दी थीं। उन्होंने अपने बचपन से ही अंग्रेज हाकिमों की तरफ से भारतीयों पर किये जाने वाले जुल्मों को आंखों से देखा था, जिसके चलते वे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए और देश को अंग्रेज साम्राज्य से मुक्त करवाने का प्रण लिया। उन्होंने नैशनल कालेज लाहौर में भी युवाओं को देश आजाद करवाने के लिए शिक्षित किया और लाहौर में ’नौजवान भारत सभा’ बनायी, जो अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ नौजवानों को देश को आजाद कराने संघर्ष में कूदने के लिए प्रेरित करती थी।

श्री आशु ने कहा की कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार देश के शहीदों और स्वतंत्रता संग्रामियों की विरासत को संभालने और उनके सपनों को साकार करने प्रति वचनबद्ध है, जिन बलिदानों के चलते हम आज आजादी का आनंद ले रहे हैं।शहीदों की याद को ताजा रखने और आने वाली पीढ़ियों को इस बारे अवगत करवाने के मकसद से ही पंजाब सरकार की तरफ से शहीद सुखदेव जी सहित उन सभी शहीदों की याद में राज्य स्तरीय समागम करवाए जाते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।श्री आशु ने लोगों से अपील की है कि वे समाज में से सामाजिक कुरीतियों को बाहर निकाल फेंकने आगे आएं, यही देश के लिए शहीद होने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा की पंजाब सरकार की तरफ से शहीद दिवस इस लिए मनाए जाते हैं, जिससे लोग विशेष रूप से युवा वर्ग देश भक्ति की भावना ग्रहण कर सके। पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों की रक्षा और उनके मान सत्कार को बहाल रखने के लिए वचनबद्ध है।इस अवसर पर शहीद सुखदेव थापर सरकारी सी. से. स्कूल भारत नगर स्कूल और रामगड़िया ( कन्या) सीनियर सेकंडरी स्कूल मिलरगंज की छात्राओं की तरफ से शहीद सुखदेव जी के जीवन बारे बड़े ही विस्तार बताया गया और देश भक्ति का  प्रस्तुतीकरण की गई। उन्होंने शहीद सुखदेव जी के जीवन बारे कई नये तथ्य पेश किये। इसी दौरान आजादी संग्रामियों के पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।समागम को विधायक श्री संजय तलवाड़, नगर निगम लुधियाना के मेयर श्री  बलकार सिंह संधु ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थिति दर्ज करवाने वालों में डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, सहायक कमिश्नर ( जनरल) श्री अमरिन्दर सिंह मल्ली, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम श्री कुलप्रीत सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता श्री रमन सुब्बरमनियम, काउंसलर श्री हरकरन सिंह वैद्य, काउंसलर श्री नरिन्दर शर्मा काला, श्री ईशवरजोत सिंह चीमा, श्री भजन सिंह देतवाल, श्री निर्मल कैड़ा और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हैं। 

 

Tags: Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD