Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी संग की शादी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 May 2018

अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे एवं अभिनेता अंगद बेदी के साथ गुपचुप शादी की। नेहा ने इसे अपने जीवन का सबसे अच्छा निर्णय बताया। नवविवाहित जोड़े ने दक्षिण दिल्ली के गुरुद्वारे में आनंद कारज समारोह में शादी की, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों ने हिस्सा लिया। जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया। नेहा ने शादी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला..आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की, हैलो हसबैंड! 'पिंक' में अपनी प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले अंगद ने लिखा, बेस्ट फ्रेंड.अब मेरी पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी, नेहा धूपिया। शादी के वक्त नेहा ने गुलाबी रंग के लहंगे के साथ गुलाबी रंग की बिंदी लगाई। उनके भारी आभूषण उन्हें और अधिक खूबसूरत बना रहे थे। दुल्हे ने गुलाबी रंग के 'साफा' के साथ क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। शादी में अजय जडेजा, आशीष नेहरा और गौरव कपूर ने भाग लिया। जोड़े के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि नेहा और अंगद एक निजी समारोह चाहते थे। करण जौहर, सोहा अली खान, रफ्तार, हर्षवर्धन कपूर, रणविजय सिंगा, सोफी चौधरी जैसे दिग्गजों ने ट्वीट कर जोड़े को बधाई दी।

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD