Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

पंजाब पुलिस द्वारा विदेशी खालिस्तानी संचालकों के सुनियोजित कत्ल करने वाले दो हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 May 2018

पंजाब पुलिस द्वारा राज्य में सुनियोजित कत्ल करने वाले विदेशों में खालिस्तानी संचालकों की तरफ से चलाये जा रहे दो हथियारबंद व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। जिनका मंतव्य अपने अलगाववादी खालिस्तानी एजंडे को बढ़ावा देने के लिए घिनौने मंसूबे के द्वारा कट्टड़वाद फैलाने और जातिवादी विभाजन के लिए नौजवानों को इस्तेमाल करना है।मोटरसाईकल सवार, जिनकी पहचान संदीप सिंह और अमर सिंह के रूप में की गई है। इनका संबंध राज्य में सुनियोजित कत्ल करने वाले गिरफ़्तार किये गए आतंकवादी गुटों के साथ है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह दोनों व्यक्ति आस्ट्रेलिया निवासी गुरजंट सिंह के संपर्क में थे जिसको एन.आई.ए द्वारा अक्तूबर 2017 में लुधियाना में हुए आर.एस.एस के रवीन्द्र गोसाई के कत्ल का दोषी पाया गया है।इन कट्टड़वादी अपराधियों को फरीदकोट -कोटकपूरा नेशनल हाईवे पर इनके मोटरसाईकल और सकॉरपियो गाड़ी के बीच हुई टक्कर के दौरान गिरफ़्तार किया गया और मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने देखा कि यह दोनों अपने साथ हथियार लिजा रहे थे। तलाशी के दौरान इनके पास से दो पिस्तौल (32 बोर) और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए जो कि विदेशी खालिसतानियों  हैंडलरों द्वारा मुहैया करवाए गए थे।

पूछताछ के दौरान इन व्यक्तियों ने खुलासा किया कि वह संचालकों के साथ सोशल मीडिया और एनक्रिपट वी.ओ.आई.पी काल द्वारा संपर्क में रहते थे और उनके संचालकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सुनियोजित कत्ल करने का काम सौंपा जाता था। उन्होंने आगे कहा कि वह गुरजंट सिंह के संपर्क में थे, जो फेसबुक पर अपनी कट्टड़पंथी सरगर्मियों के कारण ध्यान में आया था।पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार पुलिस द्वारा पिछले वर्ष 29 मई को गिरफ़्तार किये आतंकवादी गुट जिसने 'खालिस्तान जि़ंदाबाद नाम का एक और गुट बना लिया था। इस गुट का संबंध गुरजंट द्वारा बनाई कट्टड़पंथी वैबसाईट 'इंटरनैशनल सिख फेडरेशन के साथ है।प्रवक्ता ने बताया कि गुरजंट सिंह को पंजाब में जनवरी 2016 और अक्तूबर 2017 के बीच सुनियोजित कत्ल /हमले करने वाले के.एल.एफ / आई.एस.वाई.एफ आंतकवादी गुट की वित्तीय मदद करता पाया गया था। इन दो गिरफ़्तार नौजवानों के अन्य संभावित गुट के सदस्यों और खालिस्तानी दलों के साथ संबंधों की जांच की जा रही है।सन्दीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह, उम्र 26 साल जो कि बठिंडा जिलों के गाँव बंगीनेहाल तहसील तलवंडी साबों, पी.एस रामा मंडी का रहने वाला है और 48 वर्षीय अमर सिंह पुत्र बख्शीश सिंह जो कि हरियाणा के जिले सिरसा के गाँव च_ा, पी.एस सदर -डबवाली का रहने वाला है।प्रवक्ता ने आगे बताया कि अपराधियों के विरद्ध केस एफ.आई.आर नं. 73 तिथि 10.05.2018 यू /एस 17,18,19,20 यू ए (पी) एक्ट और 25,54,59 आर्म एक्ट के अंतर्गत पी.एस कोटकपूरा शहर में दर्ज किया गया है और इस संबंधी आगामी जांच चल रही है।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD