Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

हर छात्र को अनुशासित रहना चाहिए और उन्हें देश के विकास का दृष्टिकोण भी रखना होगा- एम. वेंकैया नायडू

शिक्षा सिर्फ़ रोजगार के लिए नहीं, बल्कि यह ज्ञान और प्रबोधन बढ़ाने के लिए भी है उपराष्ट्रपति ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र (हरियाणा) , 19 Apr 2018

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रत्येक छात्र को अनुशासित रहना चाहिए और उन्हें देश के विकास का दृष्टिकोण भी रखना होगा। वे आज हरियाणा के कुरूक्षेत्र में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा और अन्य बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा और रोजगार में सीधा संबंध है। उन्होंने छात्रों को नए अवसर का लाभ उठाने के लिए ज्ञान हासिल करने और अपना कौशल बढ़ाने को कहा है। उन्होंने छात्रों को देश के विकास में योगदान करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा सिर्फ़ रोजगार के लिए नहीं बल्कि यह ज्ञान और प्रबोधन बढ़ाने के लिए भी है। उपराष्ट्रपति ने खेलों को प्राथमिकता देने के लिए हरियाणा सरकार की प्रशंसा की और हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सभी समस्याओं के लिए लोकतंत्र में सार्थक विचार-विमर्श की गुंजाइश है। उन्होंने यह भी कहा कि रचनात्मक बहस समस्या का समाधान दिला सकता है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए और किसी को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंसा कोई समाधान नहीं हो सकता है।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD