Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डॉ. बीआर अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर महू में समारोह को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महू (मध्य प्रदेश) , 14 Apr 2018

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज (14 अप्रैल, 2018) डॉ. बीआर अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर महू (मध्य प्रदेश) में एक समारोह को संबोधित किया। इससे पहले, उन्होंने महू में उनके स्मारक पर डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। ऐसा करके, वह भारत के ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए जिन्होंने डॉ. अम्बेडकर को उनकी जयंती पर उनके जन्म स्थान (महू) में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के दिशानिदेश में सृजित भारतीय संविधान का सबसे बड़ा योगदान भारत के सभी भारतीयों को समान नागरिक बनाना था, चाहे वे किसी भी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि के क्यों न हों। इस मूलभूत अधिकार ने सुनिश्चित किया कि प्रत्येक भारतीय के पास एक सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है। इसी के समानांतर, संविधान ने सार्वजनिक मताधिकार लागू किया एवं सभी नागरिकों को, चाहे वे किसी भी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि के क्यों न हों, मतदान करने का अधिकार दिया।

महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि इन दोनों अधिकारों का गरीबों, पारंपरिक रूप से वंचित एवं हमारे समाज के निर्बल वर्गों के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि लोगों को चुनौतियों एवं अवसरों से परिचित होने की जरुरत है और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को बुद्धिमानी से प्रयोग में लाने की आवश्यकता है।महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि एक बेहतर एवं निष्पक्ष समाज के निर्माण की दिशा में अपने कदम के रूप में डॉ. अम्बेडकर ने सार्वजनिक जीवन में अहिंसा एवं करुणा के महत्व पर जोर दिया।महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान हमारा पवित्र ग्रंथ है। यह डॉ. अम्बेडकर के प्रयासों के प्रति श्रद्धांजलि है कि आज समाज के निर्बल वर्गों के लोग एक आधुनिक एवं बेहतर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD