Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग पुनिया को स्वर्ण, मौसम खत्री, पूजा ढांडा को रजत, दिव्या को कांस्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 13 Apr 2018

यहां जारी राष्ट्रमंडल खेलों का नौवां दिन शुक्रवार को एक बार फिर कुश्ती में भारत के लिए कई पदक लेकर आया।भारत ने कुश्ती मुकाबलों में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया को स्वर्ण मिला। महिलाओं में स्वर्ण की दावेदार के रूप में गोल्ड कोस्ट पहुंची पूजा ढांडा को रजत मिला। भारत केसरी दंगल में गीता फोगट को मात देने वाली दिव्या काकरन के हिस्से कांस्य आया। मौसम खत्री को फाइनल में हार के साथ रजत मिला। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता बजरंग ने 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को मात्र दो मिनट में ही चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। भारतीय पहलवान ने पलक झपकते ही अपने प्रतिद्वंद्वी चारिग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उन्होंने चारिग को हाथों से जकड़कर पटका और दो अंक लिए। इसी अवस्था में उन्होंने वेल्स के पहलवान को रोल कर दो अंक और लेते हुए 4-0 की बढ़त बना ली।इसी शैली और तरीके से बजरंग ने चार अंक और लिए। अंत में बजरंग ने चारिग को चित करते हुए 10 अंक हासिल कर सोना जीता। इस बीच चारिग केवल एक अंक ही ले पाए।बजरंग ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत जीत से की थी और न्यूजीलैंड के ब्राहम रिचर्डस को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था।भारतीय पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में नाइजीरिया के अमास डेनियल को 1-0 से पीटकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था।

बजरंग ने अंतिम-चार में कनाडा के विनसेंट डी मारीनिस को 8-0 से धोकर स्वर्ण पदक मुकाबले में कदम रखा जहां उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया।उधर, मौसम खत्री को पुरुषों के 97 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन एरासमस ने मौसम को हरा कर स्वर्ण जीता। पहले राउंड में मार्टिन ने 12 टेक्निकल प्वाइंट हासिल किए जबकि मौसम केवल दो अंक ही अर्जित कर पाए।मौसम ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया के सोसो टामाराउ को 10-7 से हराया था।महिलाओं में पूजा से सभी को स्वर्ण की उम्मीद थी, लेकिन 57 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में केवल दो अंकों के अंतर से हार कर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पूजा को फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो अडेकुओरोये ने 7-5 से मात देकर सोना जीता। ओडुनायो ने 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।पूजा ने इससे पहले कैमरून की जोसेफ टियाको को 11-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

पूजा को फाइनल में संघर्ष करना पड़ा और पहले राउंड में ओडुनायो ने उन पर 6-1 की बढ़त ले ली। दूसरे दौर में ओडुनायो अपना बचाव करने की कोशिश कर रही थीं, ताकि अपनी पांच अंकों की बढ़त से जीत हासिल कर सकें। पूजा पूरी तरह से आक्रामक होते हुए अंक लेने की कोशिश कर रही थीं।अंतिम मिनट में आखिरकार पूजा को उन्हें पटकने के अंक हासिल हुए और उन्होंने अपना स्कोर 5-7 कर लिया, लेकिन अंतिम तीन सेकेंड में केवल दो अंकों के अंतर से वह सोना जीतने से चूक गईं।महिलाओं की 68 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या काकरन ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। दिव्या ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच में बांग्लादेश की पहलवान शेरिन सुल्ताना को आसानी से हरा दिया।इससे पहले, दिव्या को सेमीफाइनल में निराशा हाथ लगी थी। दिव्या को सेमीफाइनल में नाइजीरिया की ब्लेसिंग ओबोरडुडु ने 11-1 से हराया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD