Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

 

ग्रुप ‘ए’ के स्तर पर नियुक्तियों के लिए मातृभाषा में दक्षता अनिवार्य बनायी जाए : एम वेंकैया नायडू

बच्चों को प्रकृति के साथ रहना सिखाना चाहिए विवाह समारोह में दिखावे का चलन छोड़ें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 13 Apr 2018

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राज्य सरकारों को ग्रुप ‘ए’ स्तर तक की नियुक्तियों में मातृभाषा को अनिवार्य बनाए जाने का सुझाव दिया है। विशाखापत्तनम में आंध्र विश्वविद्यालय हाई स्कूल में एक कम्‍प्‍यूटर प्रयोगशाला तथा आरओ संयंत्र का उद्धाटन करने के बाद छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्री नायडू ने कहा कि देश में सांस्कृतिक पुनरोत्थान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति जीवनशैली है और धर्म पूजा की शैली है।उपराष्ट्रपति ने शिक्षा प्रणाली में आमूल सुधार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जड़ों, विरासत, परम्पराओं, संस्कृति और मूल्यों की तरफ लौटना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें अपने बच्चों को सिखाना चाहिए कि प्रकृति के साथ कैसे रहा जाए। उन्होंने कहा कि मेरे यहां प्रकृति की आदर करने की परम्परा है और हम पेड़ों, पशुओं और नदियों की उपासना करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों का निरूपण करना चाहिए।उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व गुरु के रूप में जाना जाता था और दुनिया भर से लोग नालंदा, तक्षशिला जैसे प्राचीन शिक्षा केन्द्रों में अध्ययन के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर दुनिया भारत की ओर देख रही है। 

हमारी शिक्षा प्रणाली को ऐसे युवा पैदा करने चाहिए जो विश्व की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ मुकाबला कर सकें। श्री नायडु ने कहा शिक्षा मजबूत, जानकारी से परिपूर्ण और ज्ञान वर्धन करने वाली होनी चाहिए।बाद में उपराष्ट्रपति शहर के एमआरसी काकातिय सम्मेलन केन्द्र में श्री वेंकटेश्वर कल्याणम में गए जहां उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे आडम्बरपूर्ण विवाह का त्याग करें।उपराष्ट्रपति ने कहा कि विवाह एक पवित्र समारोह है और इसमें धन का प्रदर्शन और अन्न की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। भारत जैसा देश अन्न की बर्बादी नहीं झेल सकता।उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को अपने आसपास का माहौल स्वच्छ रखना चाहिए और सभी जगह स्वच्छता बनाए रखने के लिए इसे एक मिशन के रूप में लेना चाहिए। सरकार अकेले सब कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर को साफ और हराभरा रखने के लिए लोगों की भागीदारी, सहयोग और सहभागिता जरूरी है।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD