Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राष्ट्रमंडल खेल : टेटे, बैडमिंटन टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जीतू राय को स्वर्ण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 09 Apr 2018

यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का पांचवां दिन, सोमवार भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। भारत ने इस दिन टेबल टेनिस और बैडमिंटन में इतिहास रचा। अन्य खेलों में भी भारत को अच्छी सफलताएं मिलीं। भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को नाइजीरिया को मात देकर पहली बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया तो वहीं भारत की मिश्रित बैडमिंटन टीम ने फाइनल में मलेशिया को मात देकर पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया। इन दो खेलों के अलावा भारत को निशानेबाजी में अच्छी सफलता हाथ लगी जहां भारत के हिस्से चार पदक आए जिसमें से एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हैं। भारोत्तोलन में भी भारत पदक जीतने में सफल रहा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में मौजूदा विजेता मलेशिया को 3-1 से मात देते हुए पहली बार सोने का तमगा हासिल किया। फाइनल मुकाबले का पहला मैच मिश्रित युगल का था जिसमें सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने मलेशिया की पेंग सून चान और लियू यिंग गोह की जोड़ी को 21-14, 15-21, 21-15 से मात दी। दूसरा मैच पुरुष एकल वर्ग का था जहां भारत के वर्ल्ड नंबर-2 किदाम्बी श्रीकांत ने पूर्व नंबर-1 वेई को 21-17, 21-14 से मात दी। मुकाबले का तीसरा मैच पुरुष युगल वर्ग का था जिसमें भारत की जोड़ी सात्विक और चिराग शेट्टी को ओलम्पिक रजत पदक विजेता वी शेम गोह और वी कियोंग तान की जोड़ी ने 21-15, 22-20 से मात देकर अपनी टीम को पहली जीत दिलाई। इस मैच को जीत कर मलेशिया ने वापसी की कोशिश की और स्कोर 1-2 कर लिया।

चौथा मैच महिला एकल वर्ग का था जिसमें टीम की जिम्मेदारी वर्ल्ड नंबर-12 सायना पर थी। सायना ने सोनिया चेह को तीन गेमों तक चले कड़े मुकाबले में 21-11, 19-21, 21-9 से मात देकर भारत की झोली में स्वर्ण डाला। टेबल टेनिस में महिलाओं के बाद भारत की पुरुष टीम ने पहली बार स्वर्ण हासिल किया। भारत ने फाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। भारत ने सोमवार की सुबह सेमीफाइनल में सिंगापुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेल गए फाइनल का पहला मैच एकल वर्ग का था। भारत के अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने पहला मैच जीतकर भारत को 1-0 बढ़त दिलाई। हालांकि, कमल पहला गेम 4-11 से हार गए लेकिन उन्होंने अगले तीन गेम में वापसी करते हुए बोड अबियोडून को 11-5, 11-4 और 11-9 से हराया। दूसरे एकल मुकाबले में भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी साथियान गणासेकरन को भी सेगुन टोरिओला के खिलाफ पहले गेम में 10-12 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने भी कमल की तरह मैच में शानदार वापसी की और अगले तीन गेम में जीत दर्ज की। गणासेकरन ने 11-3, 11-3, 11-4 से अगले तीन गेम जीते। दो मुकाबले हार चुकी नाइजीरिया को मैच में बने रहने के लिए तीसरा मुकबला जीतना जरूरी था लेकिन युगल वर्ग के इस मुकाबले में भी भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत के हरमीत देसाई और साथियान गणासेकरन ने नाइजीरिया की ओलाजीडे ओमोटायो और बोड अबियोडून की जोड़ी को 11-8, 11-5, 11-3 से हराया।

भारत के शीर्ष निशानेबाजों में शामिल जीतू राय ने भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। युवा निशानेबाज मेहुली घोष ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। मेहुली ने पदक की रेस में अपने से अधिक अनुभवी अपूर्वी चंदेला को पछाड़ दिया जिन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। ओम मिथारवाल ने भी भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। इस्मित सिंह हालांकि फाइनल में जाने के बाद पदक से चूक गए। जीतू ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना हासिल किया। ओम ने इसी स्पर्धा में कांसे पर कब्जा जमाया। मिथारवाल ने कुल 214.3 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यहां जीतू ने कुल 235.1 का स्कोर कर सोना जीता और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा का नया रिकॉर्ड भी बनाया। आस्ट्रेलिया के निशानेबाज बेल ने 233.5 का स्कोर कर रजत पदक अपने नाम किया। ओम मिथारवाल पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे थे और ऐसे में वह कांस्य पदक जीतकर खाली हाथ लौटने से बच गए। ओम ने क्वालीफाइंग राउंड में 584 का स्कोर करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के रिकार्ड की बराबरी की थी। यह रिकार्ड भी भारतीय निशानेबाज समरेश जंग ने 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थापित किया था। जीतू ने 570 का स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। मेहुली घोष शूट-ऑफ में पिछड़ने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गईं। मेहुली को इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल हुआ है। अपूर्वी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो को मिला। 

मेहुल और मार्टिना दोनों का फाइनल में स्कोर 247.2 था, लेकिन सिंगापुर की निशानेबाज ने शूट ऑफ में 10.3 का निशाना लगाते हुए सोना जीत लिया। मेहुली ने 9.9 का निशाना लगाया। मेहुली और मार्टिना दोनों ने इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। अपूर्वी ने कुल 225.3 अंक हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।भारत के एक और निशानेबाजा इस्मित सिंह हालांकि पदक से चूक गए। वह पुरुषों की स्कीट स्पर्धा के फाइनल में छठा स्थान हासिल कर सके।भारोत्तोलन में पुरुषों की 105 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में प्रदीप ने भारत को रजत पदक दिलाया। गुरदीप 105 किलोग्राम भारवर्ग से ज्यादा की स्पर्धा में पदक से चूक गए। महिलाओं में 90 किलोग्राम भारवर्ग में लालचानहीमी और 90 किलोग्राम भारवर्ग से ज्यादा की स्पर्धा में पूर्णिमा पांडे ने निराश किया।प्रदीप ने स्नैच में 152 किलो का सर्वाधिक भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 200 किलो का सर्वाधिक भार उठाया। प्रदीप ने कुल 352 किलो का भार उठाया। गुरदीप भी पदक के काफी करीब जा रहे थे लेकिन अंत में कुछ प्रयासों में असफल होने के बाद उन्हें चौथा स्थान मिला। उनका कुल स्कोर 207 रहा। लालचानहीमी की 90 किलोग्राम भारवर्ग में और पूर्णिमा की 90 से ज्यादा किलोग्राम भारवर्ग में पदक की आस पूरी नहीं हो सकी।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD