Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की

 

हिमाचल बस हादसे में 27 स्कूली बच्चों समेत 30 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 09 Apr 2018

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को एक निजी स्कूल की बस के एक खाई में गिरने से 27 स्कूली बच्चों सहित कुल 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक संतोष पटयाल ने कहा कि सभी मृत बच्चों की आयु 10-12 साल के बीच थी। इसके अलावा दुर्घटना में बस चालक और दो महिला शिक्षकों की भी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आधिकारिक बचाव दल के पहुंचने से पहले स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था।वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल के लगभग 45 विद्यार्थी स्कूल से अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी बस नूरपुर-चंबा मार्ग पर गुरचल गांव के निकट अनियंत्रित होकर एक सौ फीट गहरी खाई में गिर गई।स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के दल बचाव कार्य कर रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।दुर्घटना में घायल हुए 13 लोगों को पंजाब के पठानकोट भेजा गया जहां अस्पताल में एक छात्र की मौत हो गई। 12 छात्रों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने कहा, "प्रथमदृष्टया, लापरवाही से और सीमा से अधिक गति से गाड़ी चलाने के कारण ही दुर्घटना हुई है।"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों के निशुल्क उपचार के आदेश दे दिए हैं।खाद्य एवं रसद आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने स्थानीय विधायक राकेश पठानिया और पुलिस उपायुक्त संदीप कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य की देखभाल की।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD