Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : जीतू राय को सोना, मेहुली घोष को रजत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 09 Apr 2018

यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का पांचवां दिन सोमवार, निशानेबाजी में भारत के लिए शानदार रहा। भारत ने पांचवें दिन निशानेबाजी में कुल चार पदक अपने नाम किए जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के शीर्ष निशानेबाजों में शामिल जीतू राय ने भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। युवा निशानेबाज मेहुली घोष ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। मेहुली ने पदक की रेस में अपने से अधिक अनुभवी अपूर्वी चंदेला को पछाड़ दिया जिन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। ओम मिथारवाल ने भी भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। इस्मित सिंह हालांकि फाइनल में जाने के बाद पदक से चूक गए। जीतू ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना हासिल किया। ओम ने इसी स्पर्धा में कांसे पर कब्जा जमाया।जीतू ने अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने पहले स्तर में 150.1 का स्कोर किया। मिथारवाल ने 147.1 का स्कोर हासिल किया।पहले स्तर के एलिमिनेशन में जीतू शीर्ष पर बरकरार थे, वहीं मिथारवाल एक स्थान ऊपर उठते हुए रजत पदक की दौड़ में शामिल हो गए थे।कुछ समय बाद फाइनल में शीर्ष-3 निशानेबाज रह गए थे। इसमें दो भारतीय, जीतू और मिथारवाल एवं एक आस्ट्रेलियाई निशानेबाज कैरी बेल शामिल थे, जिन्होंने बाद में अच्छा प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।मिथारवाल ने कुल 214.3 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अब भिड़ंत स्वर्ण पदक के लिए जीतू और बेल के बीच थी। यहां जीतू ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 235.1 का स्कोर कर सोना जीता और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा का नया रिकॉर्ड भी बनाया। आस्ट्रेलिया के निशानेबाज बेल ने 233.5 का स्कोर कर रजत पदक अपने नाम किया। 

जीतू ने 2014 में ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शामिल हुए और स्वर्ण पदक हासिल किया। ओम मिथारवाल पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे थे और ऐसे में वह कांस्य पदक जीतकर खाली हाथ लौटने से बच गए। ओम ने क्वालीफाइंग राउंड में 584 का स्कोर करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के रिकार्ड की बराबरी की थी। यह रिकार्ड भी भारतीय निशानेबाज समरेश जंग ने 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थापित किया था। जीतू ने 570 का स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। मेहुली घोष शूट-ऑफ में पिछड़ने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गईं। मेहुली को इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल हुआ है। अपूर्वी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो को मिला। मेहुल और मार्टिना दोनों का फाइनल में स्कोर 247.2 था, लेकिन सिंगापुर की निशानेबाज ने शूट ऑफ में 10.3 का निशाना लगाते हुए सोना जीत लिया। मेहुली ने 9.9 का निशाना लगाया। मेहुली और मार्टिना दोनों ने इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। अपूर्वी ने कुल 225.3 अंक हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।भारत के एक और निशानेबाजा इस्मित सिंह हालांकि पदक से चूक गए। वह पुरुषों की स्कीट स्पर्धा के फाइनल में छठा स्थान हासिल कर सके। इस्मित के लिए फाइनल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इसका खामियाजा उन्हें हार से चुकाना पड़ा। वह छह प्रतिस्पर्धियों के फाइनल से बाहर होने वाले पहले खिलाड़ी थे। इस स्पर्धा में साइप्रस के जॉर्जियोस एचिलियोस ने सबसे अधिक 57 निशाने लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वेल्स के बेन लेवेलिन ने 56 निशाने लगाते हुए रजत पदक पर और नॉर्दन आयरलैंड के गारेथ मेकाले ने 45 निशाने लगाकर कांस्य पदक हासिल किया। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD