Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : भारतीय मिश्रित टीम ने पहली बार जीता स्वर्ण

Listen to this article

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 09 Apr 2018

भारत की मिश्रित बैडमिंटन टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में मौजूदा विजेता मलेशिया को 3-1 से मात देते हुए पहली बार सोने का तमगा हासिल किया।एक समय भारत 2-0 से आगे था, लेकिन मलेशिया ने अगला मैच जीत भारत की मुश्किलों को बढ़ा दिया। लेकिन, लंदन ओलम्पिक-2012 में भारत को कांस्य दिलाने वाली सायना नेहवाल ने रोचक मुकाबले में जीत हासिल करते हुए भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। इससे पहले भारत ने कभी भी राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन की टीम स्पर्धा में स्वर्ण नहीं जीता था। फाइनल मुकाबले का पहला मैच मिश्रित युगल का था जिसमें सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी का सामना मलेशिया की पेंग सून चान और लियू यिंग गोह से था। भारतीय जोड़ी को यह मुकाबला जीतने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। पहला गेम जीतने के बाद भारतीय जोड़ी दूसरा गेम हार गई। सत्विक और पोनप्पा की जोड़ी ने चान और यिंग की जोड़ी को 21-14, 15-21, 21-15 से मात दी। यह मैच एक घंटे पांच मिनट तक चला। इससे भारत 1-0 से आगे हो गया।

दूसरा मैच पुरुष एकल वर्ग का था जहां भारत के वर्ल्ड नंबर-2 किदाम्बी श्रीकांत का सामना दिग्गज खिलाड़ी ली चोंग वेई से था। श्रीकांत ने पूर्व नंबर-1 वेई को 43 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-17, 21-14 से मात दी। इसी जीत ने भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।वर्ल्ड नंबर-6 वेई के खिलाफ श्रीकांत की यह पांच मैचों में पहली जीत है।मुकाबले का तीसरा मैच पुरुष युगल वर्ग का था जहां भारत की जीत का दारोमदार सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी पर था। उनके सामने ओलम्पिक रजत पदक विजेता वी शेम गोह और वी कियोंग तान की जोड़ी थी। मलेशियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-15, 22-20 से मात देकर अपनी टीम को पहली जीत दिलाई। इस मैच को जीत कर मलेशिया ने वापसी की कोशिश की और स्कोर 1-2 कर लिया।चौथा मैच महिला एकल वर्ग का था जिसमें टीम की जिम्मेदारी वर्ल्ड नंबर-12 सायना पर थी। सायना ने सोनिया चेह को तीन गेमों तक चले कड़े मुकाबले में 21-11, 19-21, 21-9 से मात देकर भारत की झोली में स्वर्ण डाला। 

 

Tags: SPORTS NEWS , Saina Nehwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD