Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

राष्ट्रमंडल खेल (भारोत्तोलन) : पूनम यादव को स्वर्ण, विकास ने जीता कांस्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 08 Apr 2018

भारतीय भारोत्तोलक पूनम यादव और विकास ठाकुर ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे दिन रविवार को क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए। हालांकि सीमा छठे स्थान पर रहकर पदक से चूक गईं। पूनम ने महिलाओं की 69 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में सोना जीता और भारत को भारोत्तोलन में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। पूनम ने कुल 222 किलो का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 100 किलो का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 122 किलोग्राम का भार उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में पूनम को इंग्लैंड की सारा डेविस ने अच्छी टक्कर दी। वह स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने के काफी करीब थी, लेकिन क्लीन एंड जर्क में आखिरी प्रयास में असफल रहीं और इस कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पूनम का स्नैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन तीसरी बार में रहा। उन्होंने तीसरे प्रयास में 100 किलोग्राम का भार उठाया। इससे पहले, उन्होंने पहले प्रयास में 95 किलो और दूसरे प्रयास में 98 किलो का भार उठाया। क्लीन एंड जर्क में पूनम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरे प्रयास में था, जिसमें उन्होंने 122 किलो का भार उठाया। उन्होंने पहले प्रयास में 118 किलो का भार उठाया। हालांकि, वह दूसरी बार में 122 किलो का भार उठाने में असफल रहीं, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने इसमें भी सफलता हासिल की। इस स्पर्धा का कांस्य पदक फीजी की अपोलोनिया वाईवाई ने जीता है। उन्होंने कुल 216 किलो का भार उठाया।

विकास ठाकुर ने भी पदक जीता। विकास ने कैरारा स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित पुरुषों की 94 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। स्पर्धा में विकास ने कुल 351 किलोग्राम का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 159 का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। क्लीन एंड जर्क में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इस कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विकास ने स्नैच में पहले प्रयास में 152 किलो और दूसरे प्रयास में 156 किलोग्राम का भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 159 किलोग्राम का भार उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके बाद, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 192 किलोग्राम का भार उठाया। हालांकि, दूसरे और तीसरे प्रयास में वह 200 किलोग्राम का भार उठा पाने में असफल रहे और इस कारण रजत पदक हासिल करने से चूक गए और उन्हें कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक पापुआ न्यू गिनी के स्टीवन कारी को मिला। उन्होंने कुल 370 किलोग्राम का भार उठाया। कनाडा के बॉडी सेंटेवी को रजत पदक मिला। उन्होंने कुल 369 किलोग्राम का भार उठाया। भारोत्तोलन की महिलाओं की 75 किलोग्राम भारवर्ग की स्पर्धा में सीमा को हालांकि निराशा हाथ लगी। सीमा को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। सीमा ने स्नैच में 84 और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम भार के साथ कुल 189 किलोग्राम भार वर्ग उठाया। इसी स्पर्धा में इंग्लैंड की एमिली गॉडली कुल 222 किलोग्राम भार वर्ग के साथ स्वर्ण, कनाडा की मारी इव बीचीमिन ने 221 के किलोग्राम वजन के साथ रजत और वेल्स की लॉरा हूग्स ने 207 किलोग्राम वजन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD