Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है

 

अमेरिका में सिख समुदाय ने मनाया 'पगड़ी दिवस'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 08 Apr 2018

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित टाइम्स स्क्वेयर पर शनिवार को हजारों की तादाद में पगड़ीधारी लोग जुटे थे। यह मौका था सिख समुदाय की ओर से आयोजित 'पगड़ी दिवस' का। इस अवसर पर यहां जुटे पगड़ीधारियों में विभिन्न जातियों, धर्मो और देशों के लोग शामिल थे। सिखों की आन-बान और शान का प्रतीक 'पगड़ी' के प्रति उनकी आस्था को बढ़ावा देने और लोगों में इस पोशाक के प्रति भ्रांति दूर करने के मकसद से 'पगड़ी दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 'सिख ऑफ न्यूयॉर्क' नामक संगठन के स्वयंसेवी यहां आने वालों के सिर पर पगड़ी बांधकर सिखों के लिए उसके महत्व बता रहे थे। वे सिख धर्म के प्रति अमेरिका में लोगों की लगतफहमी दूर करने की कोशिश में जुटे थे। संगठन के आयोजकों में शामिल गगनदीप सिंह ने कहा, "इस कार्यक्रम का मकद लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि पगड़ीधारी लोग सिख हैं। हम लोगों को बता रहे हैं कि सिख क्यों पगड़ी बांधते हैं। पगड़ी के क्या मायने हैं। इससे आपको जिम्मेदारी का बोध होता है। 

अगर किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत है तो पगड़ीधारी को उसकी मदद करनी होती है।"उन्होंने बताया कि यह पगड़ी दिवस कार्यक्रम का छठा वार्षिक संस्करण था, जिसमें लोगों से अद्भुत प्रतिक्रयाएं मिलीं।नागरिक अधिकार संगठन, 'सिख कोअलिशन' की रपट में सिख धर्म के सदस्यों के विरुद्ध घृणा की आपराधिक घटनाओं में इजाफा होने के कारण पगड़ी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के मुताबिक, 2018 में हर सप्ताह सिखों को एक घृणा की आपराधिक घटना का शिकार बनना पड़ रहा है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि घृणा की आपराधिक घटना के शिकार अनेक लोग कानून को लागू करने वाली एजेंसी या सिख कोअलिशन को रिपोर्ट नहीं करते हैं। अमेरिकी मीडिया ने पगड़ीधारी को आतंकी होने की गलतफहमी पैदा कर दी है, जिससे सिख समुदाय परेशान है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD