Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राष्ट्रमंडल खेल (भारोत्तोलन) : संजीता चानू ने स्वर्ण व दीपक लाठेर ने कांस्य पदक जीता

Listen to this article

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 06 Apr 2018

यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को भी भारतीय भारोत्तोलकों ने पदक जीते। मीराबाई चानू के बाद संजीता चानू और दीपक लाठेर ने क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर भारोत्तोलन में भारत की ऊंची हैसियत को कायम रखा। भारत को गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल के पहले दो दिन अब तक चार पदक मिले हैं। ये सभी भारोत्तोलकों ने दिलाए हैं। मीराबाई ने गुरुवार को रिकार्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक और पी. गुरुराजा ने रजत पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में 24 वर्ष की उम्र में दो स्वर्ण पदक जीतना और वह भी दो भार वर्ग में किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान कार्य नहीं है लेकिन महिला भारोत्तोलक खुमुकचम संजीता चानू ने यह मुश्किल कार्य कर दिखाया है।मणिपुर की स्टार खिलाड़ी ने महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।चानू ने कुल 192 किलोग्राम का वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 84 किलोग्राम भार और क्लीन एंड जर्क में 108 किलोग्राम का भार उठाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में एक रिकॉर्ड है।

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में मौजूद संजीता चानू के माता-पिता ने कहा कि वह बचपन से ही खेलों की दीवानी रहीं हैं।संजीता की माता के. तेकोन लियमा ने कहा, "गरीब परिवार से होने के कारण संजीता के खान-पान का ध्यान रखना हमारे लिए बहुत मुश्किल था। उसने समय-समय पर पूछा कि क्या वह खेल में करियर बनाने का सपना छोड़ दे लेकिन मैंने उसे हमेशा वह करने के लिए प्रोत्साहित किया जिसमें उसकी रुचि हो।"संजीता ने 2006 में इस खेल को चुना और वह एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनीं लेकिन मणिपुर सरकार ने उन्हें महज पुलिस कांस्टेबल की नौकरी दी।इस कदम से चानू के परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुंची। संजीता अभी रेलवे में नौकरी कर रहीं हैं।चानू के परिवार ने कहा, हम चाहते हैं कि मणिपुर सरकार उसे अच्छी नौकरी दे क्योंकि उसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।संजीता का यह स्वर्ण पदक 21वें राष्ट्रमंडल खेल में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। संजीता के पदक ने मणिपुर के भारोत्तोलकों की विरासत को आगे बढ़ाया है। 

यह राष्ट्रमंडल खेलों में संजीता का दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 2014 में ग्लासगो में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। संजीता ने तब कुल 173 किलोग्राम भार उठाया था लेकिन वह 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में नाइजीरियाई अगस्टिना नकेम नवाओकोलो द्वारा बनाए रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई थीं।संजीता पिछले वर्ष विवादों में भी रहीं। उन्होंने अर्जुन अवार्ड न दिए जाने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्हें अभी तक यह सम्मान नहीं मिला है।संजीता चानू के अलावा दीपक ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने स्नैच में 136 किलोग्राम भार उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में 159 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने कुल स्कोर 295 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 18 साल के दीपक राष्ठमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अभी भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। दीपक ने पदक जीतने के बाद कहा, मैंने पदक जीतने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन, यह पता नहीं था कि अंतिम समय में मेरी किस्मत इतनी अच्छी होगी और मैं पदक जीत जाऊंगा। एशियाई खेलों में हम इससे अच्छा परिणाम हासिल करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए हमें इससे भी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है।

दीपक ने साथ ही माना कि उन्हें अभी अपनी तकनीक पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हां, अभी तकनीकी रूप में उतना अच्छा नहीं हूं जितना होना चाहिए। हमें अभी अपने तकनीकी विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है।राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा, वह पहले से ही पांच फुट नौ इंच लंबे हैं। इसलिए वह अभी और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उनके पास अभी खुद को साबित करने का बहुत मौका है। हम उन्हें इससे भी ऊंचाई पर देखना चाहते हैं।"हालांकि सरस्वती राउत अपने साथी खिलाड़ियों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वह महिलाओं की 58 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर हो गईं। राउत अपनी स्पर्धा में स्नैच में असफल रहने के कारण क्लीन एंड जर्क में नहीं पहुंच पाईं।वह स्नैच में अपने तीनों प्रयासों में विफल रहीं और इसी कारण क्लीन एंड जर्क में हिस्सा नहीं ले सकीं। इस स्पर्धा में आस्ट्रेलिया की तिया क्लीयर टूमी ने कुल 201 किलोग्राम का भार उठा कर स्वर्ण जबकि कनाडा की टॉली डार्सिग्नी ने कुल 200 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। सोलोमन आइलैंड की जेनली विनी ने कुल 189 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD