Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है

 

राष्ट्रमंडल खेल (भारोत्तोलन) : सतीश ने दिलाया भारत को एक और स्वर्ण

Listen to this article

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 07 Apr 2018

भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।सतीश ने भारोत्तोलन की पुरुषों के 77 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत को सोने का तमगा दिलाया।सतीश ने स्नैच में 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा। उन्हें क्लीन एंड जर्क में तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी।स्पर्धा का रजत इंग्लैंड के जैक ओलिवर के नाम रहा जिन्होंने 312 का कुल स्कोर किया। आस्ट्रेलिया के फ्रेंकोइस इटुउंडी ने 305 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।भारत का यह इन खेलों में तीसरा स्वर्ण है और कुल पांचवां पदक है। यह सभी पदक भारोत्तोलन में ही आए हैं।यह सतीश का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने पिछली बार ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने पर कब्जा जमाया था। सतीश ने स्नैच के पहले प्रयास में 136 किलोग्राम का भार ही उठा सके। दूसरे प्रयास में उन्होंने बेहतर किया और 140 किलोग्राम का भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने और बेहतर किया और 144 किलोग्राम का भार उठाया। हालांकि इंग्लैंड के ओलिवर स्नैच में 145 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ भार उठा कर पहले स्थान पर रहे, लेकिन वो अपने अंतिम प्रयास में 148 के मार्क के चूक गए। क्लीन एंड जर्क में सतीश ने पूरी तरह से अपना दबदबा दिखाया। उन्होंने पहले प्रयास में 169 किलोग्राम का भार उठाया। जैक ने फ्रेंकोइस सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में 173 किलोग्राम का भार उठाया।इसके बाद उन्हें तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी और जैक और फ्रेकोइस क्रमश: 167 और 162 किलोग्राम का भार ही उठा सके। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD