Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

नवीन पटनायक ने पश्चिमी ओडिशा पर अमित शाह के आरोप को खारिज किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 06 Apr 2018

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा उन पर लगाए गए राज्य के पश्चिमी भाग की अनदेखी करने के आरोपों को शुक्रवार को खारिज कर दिया। पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, "मेरी सरकार ने पश्चिमी ओडिशा को कभी नजरंदाज नहीं किया क्योंकि मेरी सरकार में संपूर्ण राज्य का विकास सुनिश्चित किया गया है।"उन्होंने शाह की इस बात का भी मखौल उड़ाया कि ओडिशा में 2019 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुल 147 सीटों में से भाजपा 120 से ज्यादा सीटें जीतेगी।बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ने कहा, "इस दावे में मुझे कुछ भी ठोस आधार नहीं दिख रहा है।"गुरुवार को बोलंगीर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि भाजपा ओडिशा विधानसभा चुनावों में त्रिपुरा से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। शाह ने बीजद सरकार पर पश्चिमी ओडिशा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में असफलता का आरोप लगाकर बीजद सरकार की निंदा की थी। शाह ने कहा था, "अगर 18 साल राज करने के बाद भी एक सरकार अपने राज्य के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करा सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

 

Tags: Naveen Patnaik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD