Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गूगल का डूडल कमलादेवी चट्टोपाध्याय को समर्पित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Apr 2018

सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को कमला देवी चट्टोपाध्याय की 115वीं जंयती पर एक विशेष डूडल समर्पित कर याद किया और एक स्वंतत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार और कला की प्रचारक के रूप में उनकी सराहना की। फिनलैंड में रहने वाली भारतीय कलाकार पार्वती पिल्लई द्वारा बनाए गए डूडल में कमला देवी के इर्दगिर्द कई सांस्कृतिक चीजें हैं, जिनके उत्थान व संरक्षण के लिए उन्होंने काम किया। डडूल में वह सितार, सारंगी, कत्थक नृत्य, छाऊ नृत्य, कढ़ाई, टोकरी बुनाई और कठपुतली के बीच नजर आ रही हैं। कमला देवी ने भारत के लिए कई योगदान दिया। 1987 में वह पद्मविभूषण से सम्मानित हुईं और मुख्य रूप से 20वीं सदी की शुरुआत में महात्मा गांधी द्वारा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मार्च करने के लिए महिलाओं को राजी करने के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और रंगमंच को फिर से जीवंत करने के लिए भी जाना जाता है। 

साल 1903 में मंगलौर में जन्मीं कमला देवी चट्टोपाध्याय ने 20 साल की उम्र में हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय से शादी की और लंदन चली गईं, जहां उन्होंने समाजशास्त्र में डिप्लोमा के साथ स्नातक पूरा किया। भारत लौटने पर वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गईं। वह मद्रास प्रोविंशियल लेजिस्लेटिव असेंबली के लिए चुनाव लड़कर विधानसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने भारतीय नृत्य, नाट्य, कला, कठपुतली, संगीत, हस्तशिल्प को संरक्षित करने व बढ़ावा देने के लिए पहले राष्ट्रीय संस्थान स्थापित किए। वह अपने समय की उन महिलाओं में से एक रहीं जिन्होंने महिला अधिकारों, धर्म, स्वतंत्रता, पर्यावरण न्याय, राजनीतिक स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद किया। गूगल ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा, "कमला देवी चट्टोपाध्याय को 115वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।" 

 

Tags: Google

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD