Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

छत्तीसगढ़ : चुनावी साल में जमीनी स्तर तक पहुंचने में जुटे रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 31 Mar 2018

छत्तीसगढ़ के एक शिक्षक सत्यानंद प्रधान का 2017 के एक हादसे में पैर टूट गया था, जिसके कारण उन्हें चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कुछ महीने पहले जमीन का एक टुकड़ा खरीदा, जो उनके नाम पर पंजीकृत हुआ, लेकिन उसके मालिकाना हक के लिए उन्हें लंगड़ा-लंगड़ा कर स्थानीय राजस्व कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़े। उन्होंने निरंतर अंतराल पर कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन अधिकारी बहाने बना-बना कर उसमें देरी करते रहे।पांच महीने से जारी उनका संघर्ष समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रधान के गांव खैरखुता का अघोषित दौरा किया। यह दौरा मुख्यमंत्री के लोक सुराज अभियान का हिस्सा था। इस अभियान को उनके अधिकारी एक जमीनी स्तर से जुड़ा अभियान करार दे रहे हैं। जहां अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति से जुड़ी समस्याएं सुनी जाती हैं और विकासशील कदम उठाए जाते हैं।समाधान शिविर इस पहल का हिस्सा है।

दुखी और अंसतुष्ट प्रधान ने महासमुंद जिले के खैरखुता में अपनी दुखभरी कहानी मुख्यमंत्री को सुनाई। रमन ने तुरंत ही प्रधान की समस्या के समाधान का आदेश दिया। शिक्षक की तरह ही हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का फायदा पहुंचा है। यह राज्य नक्सलियों के कारण भारी सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।रमन सिंह ने एक दौरे के दौरान आईएएनएस को बताया कि कार्यक्रम का मकसद शासन को बेहतर बनाना और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी उपायों पर प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया लेना है।उन्होंने कहा, "सामाजिक परीक्षण का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। यह नीति निर्माण, नियम सुधार की नींव रखने और प्रशासन प्रबंध में मदद करता है।"

भाजपा के मुख्यमंत्रियों में सबसे लंबा कार्यकाल बिता चुके रमन ने कहा, "यह विचार लोगों के साथ बातचीत और उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए गांवों और शहरों में शासन के हर स्तर को एक साथ लाने के लिए है, ताकि भविष्य में नीति तैयार करने के लिए लोगों की जरूरतों को उसमें पूर्ण रूप से जगह दी जा सकें ।"रमन के इस अभियान में उनके साथ मुख्य सचिव अजय सिंह और उनके निजी सचिव तथा उनके कार्यालय के एक-दो अधिकारी भी हैं।लोग चौपाल जैसी एक बैठक में जमा होते हैं। जिले के सभी विभागों के अधिकारी बुलाए जाते हैं। ग्रामीण शासन से जुड़ीं अपनी समस्याएं एक-एक कर रखते हैं, और संबंधित विभाग समस्याएं सुनते हैं, तथा यथासंभव तत्काल उसका समाधान करते हैं।जमीनी स्तर पर पहुंचने का यह अभियान राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किया गया है। रमन सिंह इसके जरिए इस बार लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD