Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मुंबई : तीन तलाक विधेयक वापस लेने के लिए महिलाओं का जुलूस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Mar 2018

काले रंग के बुर्के में हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने आजाद मैदान में शनिवार को एक शांति जुलूस निकाला। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में लोकसभा में तीन तलाक को प्रतिबंधित करने वाले पारित विधेयक को वापस लेने की मांग की। अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) की महिला शाखा द्वारा आयोजित यह पहला प्रदर्शन था, जिसमें विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाएं विधेयक के विरोध में उतरीं और शरिया कानून का समर्थन किया। देश भर की मुस्लिम महिलाओं से इस प्रदर्शन को भारी प्रतिक्रिया मिली।एआईएमपीएलबी की महिला शाखा की अध्यक्ष अस्मा जहरा ने कहा, "हमारी मांग स्पष्ट है। तीन तलाक विधेयक को वापस लें। यह महिला विरोधी, लिंग न्याय विरोधी, बाल विरोधी, परिवारों को नष्ट करने वाला, मुस्लिम पतियों को जेल भेजने वाला और मुस्लिम समाज को नुकसान पहुंचाने वाला है।"उन्होंने कहा कि अभी तक पांच करोड़ महिलाएं इस मुद्दे पर एआईएमपीएलबी के रुख का समर्थन करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुई हैं। इसे विधि आयोग के समक्ष दाखिल कराया जा चुका है। यह विधेयक फिलहाल राज्यसभा में लंबित है।उन्होंने कहा, "यह विधेयक पर्सनल लॉ के साथ हस्तक्षेप करने का प्रयास है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में उन मुठ्ठी भर महिलाओं को भी निशाना बनाया गया है, जिन्होंने लोकसभा में सरकार द्वारा जल्दी में विधेयक पारित करने के बाद मिठाइयां बांटी थीं।"उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोगों को अपने धर्म की आजादी प्रदान करता है, लेकिन यह सरकार नागरिकों से उनके संवैधानिक अधिकार छीनना चाहती है।वहीं एआईएमपीएलबी की कार्यकारी सदस्य मोनिसा बी. आबिदी ने कहा कि तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित करने वाले कानून को लाने के बजाए सरकार को समुदाय से बदलाव और आंतरिक सुधार लाने के लिए कहना चाहिए।वकील मुनव्वरई अल्वारी ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं शरिया कानून का जोरदार समर्थन करती हैं और उन्हें खोखले नारों से धोखा नहीं दिया जा सकता।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD