Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

सनशाइन बस देगी बच्चों को स्कूल बस में पूरी सुरक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

27 Mar 2018

अशोक लीलैंड ने स्कूली बच्चों के लिए जो सनशाइन बस डिजाइन की है वो अभी तक की सबसे आधुनिक सुरक्षा उपायों से सुसज्जित बस है। इस विशेष तरह की बस में सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन किया गया है। बस का दरवाजा सुरक्षित है, सीटों की ऊंचाई छोटे बच्चों के मुताबिक डिजाइन की गई है और खिड़कियों की ऊंचाई भी ऐसी है कि बच्चों को बाहर का दृश्य देखने में परेशानी नहीं होती। देखा गया है कि दुर्घटना की स्थिति में बस के सामने का हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त होता है, जिससे बड़ी जनहानि होती है। लेकिन, सनशाइन बस का बंपर बेहद मजबूत होता है, जो सामने से टक्कर की स्थिति में बस के अंदरूनी हिस्से में नुकसान नहीं होने देता। सनशाइन बस की विशेषता है कि बस का आपातकाल दरवाजा बाहर की और खुलता है। इस बस में आग बुझाने वाले 10 किलोग्राम के तीन सिलेंडर हैं। बस में एक प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स भी है, जो आपातकालीन स्थिति में मददगार होता है। बस बाहर निकलते समय दरवाजे से बच्चों के सिर न टकराएं इसलिए दरवाजे पर सुरक्षा के उपाए हैं। बस में फ्री-फ्लो फ्यूल सिस्टम लगा है। हवा के झोंकों को रोकने के लिए सनशाइन बस में पुश-टू-फिट कनेक्टर लगा है। स्वचालित एयर-लॉक हटाने के लिए इंकांक फीड पंप भी बस में लगा है।  सनशाइन बस में धातु के बम्पर लगे हैं जो बेहद मजबूत हैं और सामने से बस की टक्कर होने पर उसका प्रभाव अंदर बैठे बच्चों पर नहीं आता। ये बंपर मरम्मत में भी आसान हैं। सनशाइन बस के सुरक्षा उपायों के संबंध में किए गए सख्त परीक्षणों में मानक 90 प्रतिशत विश्वसनीयता और अपटाइम पाए गए हैं। बस में बच्चों के लिए सीट की ऊंचाई कम है और खिड़कियां ऐसी है, जहाँ से बैठे हुए बच्चों को बाहर का दृश्य स्पष्ट दिखाई देता है। इसे बेस्ट-इन-क्लास विजिबिलिटी एंड वेंटिलेशन कहा जाता है। बस की हर सीट से बाहर का दृश्य दिखाई देता है। सुरक्षा मानकों के मुताबिक खिड़की पर गार्ड रेल लगी है। हर सीट के पीछे टूथ गार्ड लगे हैं, जो बच्चों को बस झटकों के समय चोट लगने से बचाते हैं। हर सीट पर हेंडल भी लगे हैं। आपातकालीन स्थिति में अलार्म की सुविधा भी बस में है। 

बच्चों के लिए सनशाइन जैसी आधुनिक और सुरक्षा मानकों वाली बस बनाने वाली अशोक लीलैंड कंपनी देश में वाणिज्यिक वाहनों के दूसरे सबसे बड़े निर्माता हैं। ये दुनिया में बसों की चौथी सबसे बड़ी निर्माता और दुनिया में 12वीं सबसे बड़े ट्रक निर्माता हैं। इस वहाँ निर्माता कंपनी का टर्नओवर 3.3 बिलियन यूएस डॉलर (2016-17) से अधिक का है। अशोक लीलैंड की बसें 50 से अधिक देशों में संचालित होती हैं। 70 मिलियन से अधिक यात्री हर दिन अपने गंतव्य तक जाने में अशोक लीलैंड की बसों का उपयोग करते हैं। जबकि, 700,000 से अधिक ट्रकों के पहिए रोज सडकों पर घूमते हैं। भारतीय सेना में तैनात रसद वाहनों और दुनियाभर में सशस्त्र बलों के साथ महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ अशोक लीलैंड देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में भी मददगार हैं। चेन्नई में अशोक लीलैंड का मुख्यालय है और इसकी निर्माण संयंत्र दुनियाभर में 9 स्थानों पर फैले हैं। ग्रेट ब्रिटेन और रास अल खैमाह (संयुक्त अरब अमीरात) में कंपनी के एक-एक संयुक्त उद्यम हैं। विश्व-स्तरीय प्रौद्योगिकी और सुरक्षा प्रदान करने के लिए अशोक लीलैंड की आर एंड डी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) टीम हमेशा काम करती रहती है। यही कंपनी का मुख्य फोकस भी रहा है। रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने वाले वातावरण में 1000 से ज्यादा लोगों की डेवलपमेंट टीम उन नई तकनीकों की खोज में लगी रहती है जो खरीददार को उसके द्वारा दिए गए मूल्य की सुविधा प्रदान करती है। साथ ही सुरक्षा और पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान भी ये टीम करती है।हिंदुजा समूह बहुराष्ट्रीय संगठन है। इस समूह की स्थापना श्री पी.डी. हिंदुजा ने 1914 में की थी, जिनका ध्येय वाक्य था श्मेरा कर्तव्य है कि काम करना है, ताकि मैं बेहतर दे सकूं।श् इस समूह की गतिविधियां तीन प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं। निवेश बैंकिंग, इंटरनेशनल ट्रेडिंग और ग्लोबल इनवेस्टमेंट। यह हिंदुजा फाउंडेशन के माध्यम से पूरे विश्व में धर्मार्थ और परोपकारी गतिविधियों का संचालन करता है। अपने वैश्विक निवेश के हिस्से के रूप में, समूह ऑटोमोटिव, सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया, मनोरंजन और संचार, बैंकिंग और वित्त सेवाएं, बुनियादी ढांचा परियोजना विकास, तेल और गैस, बिजली, रियल एस्टेट, व्यापार और हेल्थकेयर में व्यवसायों में संलग्न है। 37 देशों के संचालन के साथ, समूह दुनियाभर में 70,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है।

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD