Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

राधा मोहन सिंह ने 5वें भारतीय मक्का सम्मेलन 2018 के शुभारंभ के मौक पर दिया भाषण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2018

हाल के वर्षों में मक्का उत्पादन में खासी वृद्धि दर्ज की गई है, जो रकबे के साथ ही उत्पादकता में बढ़ोत्तरी की वजह से संभव हुआ है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने फिक्की, नई दिल्ली में हुए 5वें भारतीय मक्का सम्मेलन के दौरान यह बात कही। इसके शुभारंभ के मौके पर श्री सिंह ने कहा कि 1950-51 में भारत में सिर्फ 1.73 एमटी मक्का का उत्पादन हुआ था, जो 2016-17 में बढ़कर 25.89 एमटी हो गया और 2017-18 में इसके बढ़कर 27 एमटी के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। भारत में मक्का की औसत उत्पादकता 2.43 टन प्रति हेक्टेयर है।कृषि मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर खाद्यान्न की मांग और उपभोक्ता की पसंद पर गौर करने से स्पष्ट होता है कि भारत जैसे विकासशील देशों सहित अधिकांश विकसित देशों में मक्का को खासा पसंद किया जाता है। भारत में गेहूं और चावल के बाद मक्का तीसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खाद्यान्न है। चार राज्यों मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान की देश के कुल मक्का उत्पादन में आधी से ज्यादा हिस्सेदारी है। फिलहाल भारत, दुनिया के शीर्ष मक्का निर्यातक देशों शामिल है। इसके बावजूद भारत की सिर्फ 25 प्रतिशत जनसंख्या ही इसका खाद्य फसल के तौर पर इस्तेमाल करती है। हाइब्रिड प्रजातियों का रकबा बढ़ने से पोषण और कम लागत वाले गुणवत्तापूर्ण खाद्य की उपलब्धता में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप मांग में भी तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में मुर्गी पालन और स्टार्च उद्योग की उपस्थिति से पता चलता है कि देश में मक्का की खासी मांग है।

मंत्री ने फिक्की और पीडब्ल्यूसी (प्राइसवाटरहाउस कूपर्स) को मेज (मक्का) विजन 2022 पर नई जानकारियों से भरी रिपोर्ट पेश करने के लिए बधाई दी और दोनों संगठनों के सरकार के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के विजन को हासिल करने की दिशा में विचार करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मक्का से जुड़े सभी पक्षों को एक ही जगह इकट्ठा करने के लिए फिक्की के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि मक्का से जुड़ी एग्री बिजनेस कंपनियों को कृषि विपणन के तमाम अवसरों को तलाशने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।मंत्री ने कहा कि भारत में मक्का सिर्फ 15 प्रतिशत कृषि क्षेत्र ही सिंचित है और इसलिए इसकी फसल के लिए पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं देना आवश्यक है, जिससे मक्के का उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आईसीएआर-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), लुधियाना को मक्का के उत्पादन, उत्पादकता और स्थायित्व में सुधार के उद्देश्य से बुनियादी, रणनीतिक और शोध का काम सौंपा गया है।श्री सिंह ने कहा कि सरकार कई माध्यम से आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर 28 राज्यों के 265 जिलों में मक्का उत्पादन को प्रोत्साहन दे रही है। 2015-16 से इस अभियान को केंद्र व राज्य सरकारों के बीच 60:40 और केंद्र व पूर्वोत्तर एवं 3 पर्वतीय राज्यों के बीच 90:10 की साझेदारी व्यवस्था के तहत लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मक्का के निर्यात के साथ देश में ही खपत की खासी संभावनाएं हैं।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD