Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

बिहार : अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट में 5 मरे, जांच के आदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिहारशरीफ/पटना , 23 Mar 2018

बिहार के मुख्यमंत्री (सीएम) नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में गुरुवार की रात को सोहरसराय थाना क्षेत्र में चल रही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई व अन्य 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे व एक महिला शामिल हैं। इधर, इस घटना के बाद सोहरसराय के थाना प्रभारी को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, खासगंज इलाके में एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार रात को अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घर ध्वस्त हो गए। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों में पटाखा कारखाने का मालिक मोहम्मद सरफराज भी शामिल है। नालंदा के जिलाधिकारी त्यागराजन एस. एम. ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के बाद पटाखा कारखाने के मालिक मोहम्मद सरफराज के खिलाफ सोहरसराय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।इधर, सोहरसराय के थाना प्रभारी शेर सिंह को कर्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बिहारशरीफ के नगर आयुक्त को तीन दिनों के अंदर शहर में सभी अवैध पटाखा दुकानों व पटाखा निर्माण करने वालों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने घटना की जांच का आदेश देते हुए कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक पूरे मामले की संयुक्त रूप से जांच करेंगे। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगांे पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्फोट के कारण आस पास के जो घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें सहायता दी जाएगी। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD