Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें होशियारपुर में चुनावी जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे भगवंत मान पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार

 

किरेन रिजिजू और जापान के केबिनेट ऑफिस में नीति समन्वयन उप मंत्री मामोरू मेकावा के बीच द्विपक्षीय वार्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Mar 2018

गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू और जापान के केबिनेट ऑफिस में नीति समन्वयन उप मंत्री मामोरू मेकावा के साथ प्रथम द्विपक्षीय वार्ता हुई। यह वार्ता सितंबर 2017 में जापान के प्रधानमंत्री श्री शिंजो अबे के दौरे के दौरान आपसी सहयोग के लिए किए गए समझौते की अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में की गई। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता पर संतोष जाहिर किया। यह बैठक आपदा जोखिम में कमी, 2018 पर पहली भारत- जापान कार्यशाला के अवसर पर गृह राज्य मंत्री द्वारा दिए जाने वाले रात्रि भोज से पूर्व सांय काल में आयोजित की गई। इसमें दोनों देशों के बीच पारस्परिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने और अन्य विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। सितंबर, 2017 में जापान के प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद की यात्रा में जनता द्वारा दिए गए हार्दिक स्वागत को याद किया गया। श्री रिजिजू ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे पारस्परिक मूल्यों, राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक हितों ने भारत-जापान के प्रगाढ़ संबंधों को मजबूत आधार प्रदान किया है।उच्च गति वाली रेल जैसी प्रमुख परियोजनाओं में भारत के लिए जापान के निवेश और सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुए श्री रिजिजू ने भारत की पूर्व की तरफ कार्य करने की  नीति और जापान की मुक्त और खुली इंडो-प्रशांत रणनीति की समानता पर प्रकाश डाला। श्री रिजिजू ने आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ताकि मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का बहुआयामी साझेदारी और सहयोग बनाने के लिए लाभ उठाया जा सके।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में विकास कार्यों के लिए इंडिया-जापान एक्ट ईस्ट फोरम के अंतर्गत चर्चा आरंभ होने पर दोनों पक्षों ने खुशी जाहिर की। श्री रिजीजू ने आपदा प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचा संयुक्त मंच स्थापित करने के लिए साझेदार देश के रूप में जापान से सक्रिय सहयोग के लिए और “डिजास्टर रिडक्शन और रिकवरी” 2020 के लिए सार्वभौमिक सुविधा के सह-प्रमुख बनने के लिए भारत की मांग का समर्थन करने का भी अनुरोध किया। दोनों पक्षों ने आपदा जोखिम कटौती विशेषतः शीघ्र चेतावनी प्रणाली, भूकंप जोखिम प्रबंधन के लिए क्षमता निर्माण, सुनामी की तैयारी और सुनामी जोखिम कटौती के क्षेत्रों में सूचना, प्रौद्योगिकी और सहयोग के आदान-प्रदान का भी स्वागत किया। गृह राज्य मंत्री ने ठोस कार्य जैसे संयुक्त भारत के कुछ स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित करने की भी इच्छा जाहिर की। डीआरआर पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के लिए भारत आने वाले श्री मामोरू मेकावा ने द्विपक्षीय बैठक में की गई चर्चा के अनुसार और कार्यशाला में की जाने वाली चर्चा के अनुसार ठोस कार्यों में सक्रिय सहयोग और संपूर्ण समर्थन देने की जापान की प्रतिबद्धता को दोहराया।बैठक में भारत में जापान के राजदूत, जापान सरकार के अधिकारी, एनडीएमए के सदस्य, गृह मंत्रालय (एमएचए) और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD