Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नीतीश कुमार की कथनी और करनी में अंतर : तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव
तेजस्वी प्रसाद यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 20 Mar 2018

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करने' के बयान को हस्पास्पद बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर बिहार में हुए 36 घोटालों पर क्या कार्रवाई हुई? बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर हैं। नीतीश कुमार को बिहार में हुए सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाले जैसे 36 घोटालों पर लोगों को बताना चाहिए कि उन पर क्या कार्रवाई हुई है। राजद नेता ने मुख्यमंत्री पर 'चोर दरवाजे' से 'दंगाइयों' को सत्ता में लाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग बिहार में उपचुनाव हारने के बाद से समाज में जहर फैलाने का काम कर रहे हैं जिसका समर्थन नीतीश कुमार कर रहे हैं। तेजस्वी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग से भी पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों को बिहार के विकास के लिए जनादेश मिला था, परंतु नीतीश कुमार चोर दरवाजे से भाजपा को सत्ता में ले आए। 

उन्होंने कहा, "विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को जो करना है करें। चंद्रबाबू नायडू ने दिखा दिया कि क्या किया जा सकता है। मुख्यमंत्री अपनी सभी मांगों को भूल गए हैं।" उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भ्रष्टाचार और समाज को तोड़ने वाली नीति से समझौता नहीं करने की बात की थी। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे को बचाने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि दंगा फैलाने वालों को सरकार में कौन लाया? उन्होंने आरोप लगाया कि भागलपुर में पुलिस ने केवल खानापूर्ति की है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि समाज में जहर फैला रहे भाजपा नेताओं गिरिराज सिंह और नित्यानंद की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? गौरतलब है कि शनिवार को भागलपुर में दो समुदायों में तनाव उत्पन्न होने के बाद दर्ज प्राथमिकी में शाश्वत को भी आरोपी बनाया गया है। 

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD