Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सुशील की तरह कई ओलम्पिक पदक जीतना लक्ष्य : पूजा ढांडा

पूजा ढांडा
पूजा ढांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Mar 2018

हाल ही में ओलम्पिक पदक विजेता अमेरिका की हेलेन लुइस, विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता नाइजीरिया की ओडुयानो एडेकुरोय और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता भारत की गीता फोगाट जैसी दिग्गज खिलाड़ियों को मात देकर महिला कुश्ती जगत में सनसनी मचाने वाली हरियाणा की पूजा ढांडा इन सफलताओं के बाद दबाव में नहीं हैं बल्कि वह इसे सकारात्मक तरीके से ले रही हैं और अपने देश के लिए सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों में ही नहीं बल्कि ओलम्पिक में भी कई पदक जीतना चाहती हैं। पूजा को अगले महीने से आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में पदक की बड़ी दावेदार माना जा रहा है। इसका कारण उनका प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) और फिर राष्ट्रमंडल खेलों की ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन है। पीडब्ल्यूएल में पंजाब रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने हेलेन, ओडुयानो के अलावा मारवा आमरी को भी मात दी थी। पूजा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों की ट्रायल्स में देश की सबसे प्रतिष्ठित महिला पहलवानों में से एक गीता फोगट को हरा गोल्ड कोस्ट का टिकट कटाया।पूजा ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा कि वह यहां रुकने वाली नहीं है और उनका सपना ओलम्पिक में भारत के लिए सिर्फ एक पदक नहीं बल्कि कई पदक जीतना है।57 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पूजा ने कहा, "मैं ओलम्पिक पदक लाना चाहती हूं, लेकिन एक बार नहीं, मैं चाहती हूं कि मैं अनेकों बार ओलम्पिक में अपने देश के लिए पदक जीतूं और यही मेरा लक्ष्य है कि मैं ओलम्पिक में जाऊं और अपने देश के लिए पदक जीतूं।"

हाल ही में मिली जीतों से उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं, लेकिन पूजा इसे लेकर दबाव में नहीं हैं बल्कि वह सकारात्मक रहते हुए आगे बढ़ना चाहती हैं। बकौल पूजा, "जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हो तो आपके जो चाहने वाले हैं उनकी उम्मीदें आपसे बढ़ जाती हैं। यह उम्मीदें होना जायज भी है। मैं इसी को सकारात्मक तरीके से ले रही हूं। मैं अपने देश की उम्मीदों को किसी भी तरह पूरा करना चाहती हूं और भारत के लिए स्वर्ण लाना चाहती हूं, हालांकि थोड़ा बहुत दबाव रहता ही है, लेकिन वो दबाव इतना ज्यादा नहीं है कि उससे प्रदर्शन पर फर्क पड़े।"पूजा को गोल्ड कोस्ट में होने वाले खेलों में स्वर्ण से कम कुछ मंजूर नहीं है और इसी कारण वह अपनी तैयारियों में कुछ भी कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर लगा हुआ है और हम यहां तैयारियों में लगे हुए हैं। बहुत बड़ी प्रतियोगिता है जो चार साल में आती है। इस टूर्नामेंट के लिए हमारे लिए कई मायने हैं और इसलिए हम अच्छे से तैयारी कर रहे हैं। साथ ही अपने आप को मानसिक तौर पर तैयार कर रहे हैं। कोई और पदक नहीं भारत के लिए सिर्फ स्वर्ण लेकर आना है। टूर्नामेंट में जिन खिलाड़ी के खिलाफ हमें खेलना है उन पर ध्यान दे रहे हैं। हमारी कमजोरियों को दूर कर रहे हैं। 

अब समय कम बचा है। पूजा भलीभांति जानती हैं कि उन्हें अपने खेल में कहां काम करने की जरूरत है। वह कहती हैं, "रेसिलंग काफी तेज खेल है और आपको हर पल सर्तक रहना पड़ता है। कोशिश यह रहती है कि हम ज्यादा से ज्यादा अंक लें और अंक देने से बचें। इसके अलावा मेरा लेग डिफेंस कमजोर है उस पर काम कर रही हूं। इन्हीं खामियों को लेकर यहां हमारे कोच काम कर रहे हैं।"ओलम्पिक में दो बार भारत को पदक दिलाने वाले पहलवान सुशील कुमार, पूजा के आदर्श हैं। इस स्टार पहलवान का कहना है कि एक इंसान के लिए सबसे बड़ी बात होती है कि उसका देश उस पर गर्व करे और यही इस खिलाड़ी का सपना भी है। उन्होंने कहा, "सुशील ने दो बार देश के लिए पदक जीता है। वो मेरी प्ररेणा हैं। मैं भी अपने देश के लिए कुछ ऐसा करना चाहती हूं कि मुझे हमेशा याद रखा जाए। कोशिश करूंगी की इस बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करते हुए पदक लेकर आऊं और देश को मुझ पर गर्व हो। इससे बड़ी चीज दुनिया में कोई नहीं है कि आपके देश को आपके ऊपर गर्व हो।"आने वाले दिनों में पूजा पर देश भर की नजरें रहेंगी और पूजा भी अपने प्रशंसकों को निराश करने के मूड में नहीं हैं। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD