Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है भाजपा : एन. चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती (आंध्र प्रदेश) , 19 Mar 2018

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को जोर देते हुए कहा कि वह राज्य के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नायडू ने राज्य के लिए न्याय की मांग करने पर उनके खिलाफ आरोप लगाने के लिए कुछ लोगों को भाजपा द्वारा उकसाने का भी आरोप लगाया।वह अप्रत्यक्ष रूप से वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण पर निशाना साध रहे थे।नायडू मुस्लिम नेताओं के एक समूह को संबोधित कर रहे थे। समूह ने नायडू से भाजपानीत केंद्र सरकार के साथ उनकी लड़ाई में एकजुटता दिखाई। इस लड़ाई में मुस्लिमों और अन्य सभी वर्गो से समर्थन की मांग कर रहे तेदेपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, "मैं कोई अकेला व्यक्ति नहीं हूं। वे राज्य को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।"उन्होंने दावा किया कि वह राज्य हित में भाजपानीत राजग में शामिल हुए थे और कहा कि उनकी पार्टी सरकार से बाहर हो गई और गठबंधन को छोड़ दिया क्योंकि सरकार राज्य के साथ किए वादे को निभाने में विफल रही।

नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली पार्टी के प्रमुख नायडू ने कहा, "वे अब कह रहे हैं कि वे मेरे खिलाफ जंग की शुरुआत करेंगे। जंग किस लिए? क्या मैंने कुछ गलत मांगा है? मैंने सिर्फ राज्यसभा (आंध्र के विभाजन के दौरान) में किए गए वादे और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की प्रतिबद्धताओं के बारे में कहा था।"उन्होंने कहा कि वह राज्य के पांच करोड़ लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक आंध्र को विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक तेदेपा शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष ऐसे होगा जैसे जापान में होता है। संघर्ष भी होगा और इसके साथ ही राज्य के विकास का काम भी।उन्होंने दावा किया कि तेदेपा पहली पार्टी थी जिसने संसद में तीन तलाक विधेयक के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी और विधेयक को मुस्लिमों के खिलाफ पूर्वग्रह का सोचा समझा प्रयास करार दिया था। नायडू ने कहा, "मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं तीन तलाक के खिलाफ हूं लेकिन यह सही नहीं है कि पति को गिरफ्तार कर उसे जेल में डाल दिया जाए और उसका परिवार व बच्चे परेशान हो।"उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा व नौकरी में अल्पसंख्यकों को चार फीसदी आरक्षण की रक्षा के लिए उनकी सरकार अच्छे से अच्छा वकील करेगी और जो भी खर्च होगा, उसे वहन करेगी।

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD