Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मोरक्को : रूढ़ियों के बंधन तोड़ सपने साकार कर रहीं महिलाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दखला (मोरक्को) , 19 Mar 2018

इस अफ्रीकी-अरब मुस्लिम देश में जहां महिलाओं को सिर से लेकर पैर तक पर्दे में ढके रहने की उम्मीद की जाती है, सार्वजनिक और सामाजिक जीवन में उन्हें प्रमुखता नहीं दी जाती, ऐसी दुनिया में मोरक्को की महिलाएं मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में अब सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। मोरक्को के दखला में क्रैंस मोंटाना फोरम (सीएमएफ) सम्मेलन में पुरुषों की तुलना में महिलाएं बेशक कम हैं, लेकिन वे हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। सम्मेलन के आयोजकों से लेकर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों को संभालने तक। यह मोरक्को के समाज में पनप रही उदारता का एक स्पष्ट प्रमाण है।मोरक्को की एक युवा महिला पत्रकार कावत वाकिल ने क्रांस मोंटाना फोरम सम्मेलन से इतर आईएएनएस को बताया, "मोरक्को में महिलाएं कई तरह की पेशेवर भूमिका निभा रही हैं, जिसमें पत्रकारिता भी शामिल है। मीडिया संस्थानों में महिला कर्मचारियों की संख्या पुरुषों के बराबर या उनसे अधिक है। इनमें से अधिकतर युवा महिलाएं हैं, जो पेशेवर तौर पर अच्छा काम कर रही हैं।"फ्रांस के लियॉन में रह रहीं और यूरोन्यूज टीवी चैनल के साथ काम कर रहीं वाकिल ने फोरम में अपनी कहानियां साझा की और इसमें भाग ले रहे प्रतिनिधिमंडलों का साक्षात्कार लिया।

वाकिल ने कहा, "मैंने मोरक्को के प्रधानमंत्री, मंत्रियों और अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों का साक्षात्कार लिया और सम्मेलन में शामिल कुछ प्रमुख हस्तियों का भी साक्षात्कार लिया। मुझे अपना काम पसंद है।"वाकिल फिलहाल फ्रांस के एक टीवी चैनल में डिप्टी एडिटर है। वह इससे पहले मोरक्को में छह साल तक स्पोर्ट्स बीट पर काम कर चुकी हैं।उन्होंने कहा, "मोरक्को में मीडिया संस्थानों में अधिकतर महिलाओं को काम करते देखा जा सकता है। कई बार पुरुष सहयोगी महिलाओं से ईष्र्या करते हैं, लेकिन यह किसी भी पेशे का हिस्सा है। महिलाएं मोरक्को में सार्वजनिक जीवन में भी अच्छा कर रही हैं और उन्हें सम्मान भी मिल रहा है।"उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पत्रकार बनने की अपनी इच्छा अपने परिवार से जाहिर की तो उनके पिता ने मना कर दिया था।वह कहती हैं, "लेकिन अब सभी खुश हैं।"काउतर दाहदोउ (29) की शादी हो चुकी है और उनकी एक साल की बेटी है। उन्होंने आईएएनएस से बात करने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकाला। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश है और एक पत्रकार और टीवी प्रस्तोता की अपनी भूमिका से खुश हैं।मोरक्को में मेडि1टीवी चैनल के साथ काम कर रहीं और कासाब्लैंका में रह रहीं काउतर अपने काम और पेशे के बीच संतुलन बिठाना जानती हैं।

काउतर ने कहा, "मोरक्को की लड़कियां बहुत होशियार, स्वतंत्र और गर्वीली होती हैं। मुझे यह पसंद है। मोरक्को में महिलाओं को बहुत सम्मान दिया जाता है। मैं जब पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप कर रही थी तो मुझे नौकरी की पेशकश की गई थी।"काउतर राजनीति, अर्थव्यवस्था सहित लगभग सभी कुछ कवर करती हैं।सीएमएफ स्थल पर हजारों की संख्या में महिलाएं पेशेवर पोशाकों में नजर आईं।मोरक्को में पर्यटन प्रबंधन का कोर्स कर रही एक युवा महिला ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, "यह हमारे लिए बहुत व्यस्त दिन है, लेकिन हम इस अनुभव का लुत्फ उठा रहे हैं, क्योंकि यह एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है।"अरबी और फ्रांसीसी भाषा बोलने वाली उनकी दोस्त ने इस पर रजामंदी जताई।मोरक्को की महिलाओं को रेडियो पत्रकार इलहाम खालिफ बहुत पसंद हैं।खालिफ ने कहा, "एक समय में पत्रकारिता में महिलाओं की संख्या कम थी, लेकिन अब अधिकतर संस्थानों में महिलाएं, पुरुषों के समान ही हैं और अच्छा कर रही हैं।"

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD