Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

हमारे वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगा सकता : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 18 Mar 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे वोटबैंक में कोई सेंध नहीं लगा सकता। प्रदेश की 22 करोड़ जनता हमारा साथ देगी. जैसे विधानसभा चुनाव में दिया था.. और वो हमारे साथ है। संगठन का काम अलग है और सरकार का काम अलग है। सरकार के रूप में आप पार्टी के नाम पर योजना नहीं शुरू कर सकते, ये लोकतंत्र का उपहास है। मुख्यमंत्री ने यह विचार रविवार को यहां एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित 'शिखर सम्मेलन' कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई सरकार एक साल से भी कम समय में लोगों को घर देने में कामयाब हो रही है। गरीबों को आवास योजना की योजना का सही प्रकार से क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडा में किसान शामिल हैं। हमने गेहूं की फसल की खरीद और गन्ने की फसल की खरीद कर किसानों के लिए काम किया। योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता खराब कानून व्यवस्था और जोड़तोड़ की राजनीति से परेशान रही है। लेकिन हमें अब जनता को इससे निजात दिलानी है। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को भी बहाल करने में कामयाब हुई है। अपराधी कानून के भय से अब राज्य से पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं और कर भी रहे हैं। योगी ने कहा कि मायावती-अखिलेश यादव गठबंधन नहीं है बल्कि सौदेबाजी है। हम हर प्रकार से इसके लिए तैयार हैं लेकिन पहले मायावती-अखिलेश अपना नेता तैयार करें। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट हर दिन सुनवाई की बात कर रहा है। हमें न्यायालय पर यकीन रखना चाहिए। राम जन्मभूमि का मुद्दा राजनीतिक नहीं आस्था का मुद्दा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1200 से ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं और एक भी गलत नहीं। अगर सामने से गोली चल रही है तो पुलिस भी गोली चलाएगी। हम पुलिस को हाथ बांधकर खड़ा होने के लिए नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि कासगंज को दंगा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के एक साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हमारी सरकार के दौरान प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हो सकता।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD