Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

दुनियाभर में चैरिटेबल संस्थाओं का योगदान कीमती : साधु सिंह धर्मसोत

माता अमर्तानन्दामई देवी द्वारा देशभर में बेघरे लोगों के लिए 1 लाख घर बनाने का लक्ष्य महत्वपूर्ण कदम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2018

पंजाब के कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि विभिन्न देशों की चैरिटेबल संस्थाओं ने समाज सुधार और लोक कलयाण के क्षेत्र में दुनियाभर में बहुमूल्य योगदान दिया है। उनहोंने यह विचार आज यहां माता अमर्तानन्दामयी देवी से संबंधित एक धार्मिक समारोह को संबोधन करते हुये प्रकट किये। स. धर्मसोत ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से माता अमर्तानन्दामयी देवी से संबंधित समारोह में शिरकत की।धर्मसोत ने कहा कि मानवता के प्रति नि:स्वार्थ भाव व दयालुता के लिए माता अमर्तानन्दामईदेवी को विश्व भर में 'अम्मा के तौर पर जाना जाता है। उन कहा कि माता (अम्मा) का संपूर्ण  जीवन गरीबों और शारीरिक तथा भावनात्मक तौर पर दुखी लोगों क ी पीड़ा को घटाने के लिए समर्पित रहा है और अब तक माता अमर्तानन्दामयी देवी ने 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को अपनाकर बेहतर जीवन जीने की हिम्मत दी है।स. धर्मसोत ने कहा कि माता ने अपने आत्मिक ज्ञान, प्यार और विश्व स्तरीय चैरिटेबल संसथांओं की मदद से अनेकों लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक तबदीली लाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि विश्वभर में फैली इन चैरिटेबल संस्थाओं को साझे तौर पर ऐंब्रेसिंग द वल्र्ड (विश्व को गले लगाने वाले) के तौर पर जाना जाता है।

धर्मसोत ने कहा कि माता ने विश्व व्यापक चैरिटेबल मिशन के अंतर्गत भारत भर में बेघर लोगों के लिए 1 लाख घर और 3 अनाथ आश्रम बनाने का लक्ष्य निश्चित किया है, जोकि मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा समय-समय पर पेश आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के अवसर पर राहत, पुनर्वास, मुफ़्त डाक्टरी इलाज, विधवाएं और विकलांगों के लिए पैंशन आदि सेवाओं के द्वारा मदद करना भी इस चैरिटेबल मिशन का हिस्सा है।स. धर्मसोत ने कहा कि हालांकि माता को भारत के सब से प्रमुख रूहानी नेताओं में से एक माना जाता है, परंतु माता का कहना है कि उसका धर्म प्यार है। उन्होंने कभी भी किसी को अपने धर्म को बदलने के लिए नहीं कहा। उन्होंने हमेशा सबको अपने धर्म के ज़रूरी सिद्धांतों पर विचार करने और उनके अनुसार जीवन जीने  की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि माता अमर्तानन्दामयी देवी द्वारा अपना समूचा जीवन मानवता को जागरूक करने के प्रति समर्पित करना बहुमूल्य कार्य है।स. धर्मसोत ने आगे कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार सूबे के हर वर्ग के लोगों के कल्याण हित कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार किसानों का ऋण माफ करने के साथ-साथ गरीबों, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जाति के लोगों के सर्वपक्षीय विकास की अनेकों योजनाए अमल में ला रही है जिससे वह बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD