समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बसपा समेत अन्य दलों के समर्थन से सपा की जीत से प्रदेश को सबसे बड़ा फायदा हुआ है।भाजपा के हारने से मुख्यमंत्री योगी विकास की तरफ जाने लगे हैं। पहले उनकी सोच अलग दिशा में जा रही थी। अब वह (सीएम योगी) डिजिटल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और एक्सप्रेस-वे की बात की बात कर रहे हैं। वह विकास कार्यो में रुचि लेने लगे हैं।शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उप चुनाव में भाजपा की हार पर अखिलेश ने तंज कसा और कहा कि प्रदेश सरकार का 01 साल 11 मार्च को ही पूरा हो गया था और जनता ने उन्हें समझ लिया और 11 मार्च को ही गोरखपुर व फूलपुर की जनता ने भाजपा को रिटर्न गिफ्ट दे दिया।