Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

चकाचौंध को भुलाकर हमें बताएं कब बढ़ेगी एमएसपी : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से सवाल किया कि वह सही-सही बताएं कि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उत्पादन लागत का डेढ़ गुना करने के वादे कब पूरा करने जा रहे हैं। मोदी की ओर से एक कार्यक्रम में एमएसपी तय करने को लेकर बजट में लिए गए फैसले के बारे में भ्रांति फैलाने की बात कहे जाने पर राहुल ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री की आलोचना की और कहा, "कृषि उन्नति मेला 2018 में अपने भाषण में 'सरकारी मशीनरी के पीआर (जनसंपर्क) चकाचौंध' के बारे में भूल जाइए। मोदीजी, क्या आप कृपया किसानों को बता सकते हैं कि कब आप उनका लाभ 50 फीसदी बढ़ाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करेंगे और हजारों किसानों को खुदकुशी नहीं करनी पड़ेगी? क्या आपको यह वादा याद है?"कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर किसानों से 2022 तक उनकी आमदनी दोगुनी करने के खोखले वादे करने का भी आरोप लगाया।

यहां हुई पार्टी की दो दिवसीय बैठक में कांग्रेस ने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और भाजपा सरकार ने 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करने के खोखले वादे करके किसानों के साथ धोखा किया है।कांग्रेस का आरोप है कि फसल बीमा योजना का लाभ किसानों से ज्यादा निजी बीमा कंपनियों को मिली है, क्योंकि किसानों की सहमति के बिना ही उनके बैंक खातों से पैसे ले लिए गए। कांग्रेस ने कहा, "भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता की पोल खुल गई है क्योंकि एनडीए के दूसरी बार सत्ता (2014-18) में आने और पहले शासन काल (1998-2004) के दौरान कृषि विकास दर मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सकार के शासन काल के मुकाबले गिरकर आधी रह गई।"

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD