Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना

 

बिहार उपचुनाव : अररिया, जहानाबाद में राजद, भभुआ में भाजपा जीती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 14 Mar 2018

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने स्टार प्रचारक और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के जेल में रहने के बावजूद अररिया लोकसभा और जहानाबाद विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, वहीं भभुआ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अररिया लोकसभा सीट पर राजग के सरफराज आलम ने भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को लगभग 60 हजार मतों से हराया। जहानाबाद विधानसभा सीट पर, राजग के सुदय यादव ने जनता दल- यूनाइटेड के अभिराम शर्मा को 35,036 मतों से हराया।भभुआ विधानसभा सीट पर, भाजपा की रिंकी पांडे ने कांग्रेस के शंभू पटेल को 15 हजार मतों से हराया। तीनों सीटों पर रविवार को उप चुनाव हुए थे।लोकसभा चुनाव से एक वर्ष पूर्व, बिहार में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और राजद-कांग्रेसनीत महागठबंधन के बीच यह सीधा मुकाबला था। 

राजद के प्रवक्ता रामानुजन प्रसाद ने कहा, "लोगों ने नीतीश कुमार के जुमलेबाज भाजपा के साथ हाथ मिलाने के फैसले को नकार दिया है।"राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे बिहार में मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।बिहार विधानसभा के परिसर में, राजद के विधायकों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली मनाई।अररिया लोकसभा सीट राजद के सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। राजद ने यहां से तस्लीमुद्दीन के बेटे और सत्तारूढ़ जद-यू के विधायक सरफराज आलम को अपना चुनाव प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। सरफराज ने राजद में शामिल होने के लिए जद-यू छोड़ दिया था और विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया था।वह इससे पहले अररिया के जोकीहाट के विधायक थे।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD