Wednesday, 17 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

चीन में अनिश्चित काल तक शासन करेंगे शी जिनपिंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 11 Mar 2018

चीन ने रविवार को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदों के लिए दो कार्यकाल की सीमा समाप्त कर वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश पर जीवन र्पयत शासन करने का अधिकार प्रदान किया। चीन के प्रमुख नेता देंग शियोपिंग ने माओत्से तुंग की तरह चीन में एक व्यक्ति के सत्ता में बने रहने की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की अधिकतम सीमा तय कर दी थी, जिसे 35 साल बाद चीन की संसद ने संविधानक संशोधन के जरिए समाप्त कर दिया। चीनी संसद के 2,963 प्रतिनिधियों में से तीन मतदान से दूर रहे जबकि दो प्रतिनिधियों ने कम्युनिस्ट पार्टी की शक्तिशाली केंद्रीय समिति की ओर से फरवरी में प्रस्ताव प्रस्तावित संविधान संशोधन के विरूद्ध वोट डाले। चीन की संसद ने देश में असली शासक पार्टी के आदेश को कभी ना नहीं कहा है। कार्यकाल की सीमा समाप्त होने से 64 वर्षीय शी जिनपिंग तब तक चीन के राष्ट्रपति बने रहेंगे जब तक वह अवकाश नहीं लेते या उनका निधन नहीं हो जाता या उनको सत्ता से हटाया नहीं जाता। उनको पहले ही देश अगले माओ की उपाधि मिल चुकी है। माओ पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के जनक थे। वे 1949 से 1976 तक चीन की सत्ता पर काबिज रहे। इसके अलावा, विधायिका ने संविधान में चीनी स्वभाव के अनुरूप समाजवाद पर शी जिनपिंग के विचार को शामिल करने के लिए भी संशोधन को मंजूरी प्रदान की। 

चीन के पर्यवेक्षकों का कहना है कि एक दलीय शासन प्रणाली वाले देश में एक व्यक्ति का शासन अच्छी तरह चल सकता है। शी ने 2012 में कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के तौर पर हू जिंताओ से उत्तराधिकार प्राप्त किया और एक साल बाद वह चीन के राष्ट्रपति बन गए। छह साल के शासन में शी ने चीन की सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई है। केंद्रीय समिति के 200 सदस्यों में अधिकांश उनके करीबी हैं। शी की अध्यक्षता वाले चीन के सबसे शक्तिशाली निकाय 25 सदस्यीय पोलितब्यूरो में माना जाता है कि 14 उनके समर्थक हैं। भ्रष्टाचार के घोर विरोधी और शी के विश्वस्त वांग किशान को उप राष्ट्रपति नियुक्त किया जा सकता है।कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के अलावा शी जिनपिंग चीन की सेना के सर्वोच्च निकाय 'केंद्रीय सैन्य आयोग' के भी अध्यक्ष हैं। चीन में हालांकि पार्टी के महासचिव का पद राष्ट्रपति से ज्यादा शक्तिशाली है क्योंकि राष्ट्रपति आमतौर पर बाहरी दुनिया के साथ कार्य व्यापार करते हैं। माओ ने 1954 में राष्ट्रपति का पद संभाला था और पांच साल बाद उन्होंने अपने पसंदीदा व्यक्ति लीयू शाओकी के लिए अपना पद त्याग दिया, जो कठपुतली राष्ट्रपति थे और माओ के सांस्कृतिक क्रांति के दौरान वह माओ के समर्थन से वंचित हो गए। माओ ने 1975 में राष्ट्रपति का पद समाप्त कर दिया जिसे 1982 में फिर देंग ने पुनस्र्थापित किया, लेकिन राष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की अधिकतम सीमा तय कर दी। 

मौजूदा दौर के साथ-साथ निकट भविष्य में भी शी को चुनौती देने वाला कोई नेता नहीं दिख रहा है। विरोधियों और उभरते हुए राजनेताओं को या तो नियमों के अनुरूप काम करने को बाध्य होना पड़ता है या भ्रष्टाचार के आरोपों में सलाखों के भीतर जाना पड़ता है। शी के शासन काल में विरोध के लिए कोई जगह नहीं है और मीडिया व सिविल सोसायटी पर भारी प्रतिबंध है। शी ने पिछले साल अक्टूबर में हुई पांच साल में एक बार होने वाली पार्टी की अहम बैठक में 2023 के बाद सत्ता में नहीं रहने की अपनी इच्छा जताई थी। हालांकि उन्होंने बैठक में अपने किसी उत्तराधिकारी का नाम नहीं बताया था। उनके पूर्ववर्ती हू और जियांग जेमिन ने परंपरागत रूप से अपने उत्तराधिकारियों की घोषणा की थी। उनकी प्रमुख बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट के तहत चीन ने कई देशों में राजमार्गो, पत्तनों, रेलमार्गो के निर्माण पर अरबों डॉलर का निवेश किया है। हालांकि भारत ने चीन की इस परियोजना का विरोध किया है लेकिन चीन का दावा है कि इसे 100 से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त है। शी के शासन में चीन ने दक्षिण एशिया में अपनी गहरी पैठ बनाई है जोकि भारत के प्रभाव का क्षेत्र है। चीन पाकिस्तान में ढांचागत निर्माण परियोजनाओं पर 50 अरब डॉलर से अधिक खर्च कर रहा है और श्रीलंका का भी एक प्रमुख बंदरगाह 99 साल की लीज पर लिया है। 

 

Tags: Xi Jinping

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD