Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली

 

पीडब्ल्यूएल के 9 खिलाड़ी यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग में शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Mar 2018

पिछले दिनों एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय रेसलर नवजोत कौर युनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की महिलाओं की 65 किलोग्राम वर्ग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस वर्ग में 2016 की यूरोपीय चैम्पियन फिनलैंड की पेत्रा ओली पहले स्थान पर हैं। नवजोत प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के पहले सीजन में बेंगलुरू योद्धा की ओर से खेली थीं। इस सूची में पीडब्ल्यूएल में खेले कुल नौ पहलवान शीर्ष पांच स्थानों में हैं।एशियाई चैम्पियनशिप में लगातार दूसरा रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश 50 किलो वर्ग में दूसरी स्थान पर हैं। विनेश पीडब्ल्यूएल सीजन-1 में दिल्ली वीर और सीजन-3 में यूपी दंगल की मुख्य खिलाड़ी थीं और उन्हें सीजन-1 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था। इसके अलावा, बजरंग पूनिया 65 किलो में और साक्षी मलिक महिलाओं के 62 किलो वर्ग में चौथे स्थान पर हैं। बजरंग सीजन-3 में यूपी दंगल से और साक्षी मुम्बई महारथी से खेली थीं।

भारतीय पहलवानों में संगीता फोगट 59 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को हाल में एशियाई चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान हासिल हुआ था। संगीता ने सीजन-2 और सीजन-3 में दिल्ली सुल्तांस की ओर से चुनौती रखी थी।पीडब्ल्यूएल सीजन-1 में मुम्बई टीम की आइकन खिलाड़ी और तीन बार की विश्व चैम्पियन एडलाइन ग्रे महिलाओं के 76 किलो वर्ग में दूसरे स्थान पर हैं। वह उस सीजन में अपराजित रही थीं। पिछले दिनों अपने विवाह के बाद उन्होंने क्लिप्पन ओपन में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पीडब्ल्यूएल सीजन-1 में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेले मंगोलिया के मंदाकरन गैनजोरिग 74 किलो वर्ग में शीर्ष स्थान पर हैं और उज्बेकिस्तान के नवरूजोव इख्तियोर 70 किलो वर्ग में दूसरे और उज्बेकिस्तान के ही एम डेविट सुपर हैवीवेट वर्ग में दूसरे स्थान पर हैं। नवरूजोव सीजन-1 में दिल्ली वीर की ओर से और एम डेविट बेंगलुरु योद्धा की ओर से खेले थे।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD