Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पहलवान नवजोत कौर का सम्मान

कैबिनेट मंत्री ने नवजोत कौर और पारिवारिक सदस्यों को अपने घर चाय पर बुलाया, टोकियो ओलम्पिक 2020 में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए प्रेरित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2018

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहलवान नवजोत कौर का सम्मान किया। उन्होंने नवजोत कौर और उसके परिवार को अपने घर चाय पर बुलाया था। इस दौरान जहाँ खेल संबंधी खुल कर बातें हुई, वहां मंत्री ने अपने तजुर्बे भी सांझे किये। उन्होंने नवजोत कौर को पाँच लाख रुपए की सहायता और डी.एस.पी. की नौकरी की पेशकश के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद भी किया।नवजोत कौर को पंजाब के नौजवानों विशेषकर  लड़कियों के लिए आदर्श बताते कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उसकी जीत से अन्य नौजवान भी खेल को केरियर के तौर पर अपनाएँगे और देश खेल क्षेत्र में बड़ी ताकत बनने की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने नवजोत कौर को एक खिलाड़ी के तौर पर नसीहत देते हुये कहा कि वह अब अपना पूरा ध्यान खेल पर केन्द्रित करे। उन्होंने नवजोत कौर को इस वर्ष होने वाली राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों और 2020 में होने वाली टोकियो ओलम्पिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभ कामनाएँ भी दीं। इस मौके पर पहलवान नवजोत कौर ने भरोसा दिया कि वह सख्त मेहनत करेगी और उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोडेंगी।कैबिनेट मंत्री स. सिद्धू ने नवजोत कौर का शाल और ममैंटो के साथ सम्मान किया। इस मौके पर नवजोत कौर के पिता सुखचैन सिंह और बहन नवजीत कौर, विधायक डा. राज कुमार वेरका, भलवान पदमश्री करतार सिंह और कुश्ती प्रशिक्षक गुरचरन सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे।

 

Tags: Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD