पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने नगर निगम अमृतसर में जायदाद शाखा में तैनात हरजिन्दर सिंह क्लर्क खि़लाफ़ आमदन से अधिक जायदाद बनाने के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस द्वारा वर्ष 2002 से 2007 के समय दौरान हरजिन्दर सिंह क्लर्क द्वारा वित्त से अधिक जायदाद बनाने सम्बन्धित जांच की गई जिसमें इस क्लर्क द्वारा इस समय दौरान अपने अवगत साधनों से प्राप्त कुल आमदन की अपेक्षा 6.42 लाख रुपए का अधिक खर्चा किया गया जो कि असली आय की अपेक्षा 91.50 प्रतिशत अधिक बनता है।विजीलैंस की जांच दौरान यह स्पष्ट हुआ कि हरजिन्दर सिंह क्लर्क की तरफ से अपने पद का दुरुपयोग करके आमदन के जानकार स्रोतों से अधिक जायदाद बनाई है और जिस में उस खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर स्थित थानो में मुकदमा दर्ज करके आगामी जांच आरंभ कर दी गई है।