Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

'अच्छे दिन' से मोदी का वही हश्र होगा जो 'इंडिया शाइनिंग' से वाजपेयी का हुआ : सोनिया गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Mar 2018

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की चेयरपर्सन और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि 'अच्छे दिन' भारतीय जनता जनता पार्टी के खिलाफ उसी तरह से काम करेगा जैसा 'शाइनिंग इंडिया' अभियान ने वर्ष 2004 के आम चुनावों में वाजपेयी सरकार के साथ किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और संप्रग में उसके गठबंधन के साथी वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी।उन्होंने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में यहां कहा, "भाजपा के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि उन्होंने काफी बड़े शानदार वादे कर दिए। लेकिन क्या लागू हो रहा है? उन्होंने काफी सकारात्मक तस्वीरें दिखाई। उन्होंने नौकरी देने और 15 लाख रुपये देने का वादा किया। काफी निराशा है। मुझे विश्वास है कि भाजपा का अच्छे दिन वास्तव में 'इंडिया शाइनिंग' के रूप में बदल जाएंगे जिससे हम वर्ष 2004 में सत्ता में आए थे।"कांग्रेस नेता ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे से लोगों के बीच काफी निराशा है।अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने वर्ष 2004 में 'इंडिया शाइनिंग' अभियान और चुनाव में अच्छा करने की उम्मीद के बावजूद सत्ता गंवा दी थी।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी केंद्र में दोबारा मोदी सरकार को नहीं आने देंगे।उन्होंने कहा, "हम वापस आने वाले हैं। हम उन्हें दोबारा वापस आने नहीं देंगे।"देश के 22 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल के सत्ता में होने और 2014 आम चुनावों में कांग्रेस की हार पर, उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार दो कार्यकाल में दस वर्षो तक सत्ता में रही और निश्चिय ही हमारे खिलाफ कुछ सत्ता विरोधी लहर थी।उन्होंने कहा, "लोगों ने शायद महसूस किया कि उन्हें नया व्यक्ति चाहिए। मैं भी सोचती हूं कि हम स्पर्धा से बाहर हो गए क्योंकि जिस तरह से मोदी और उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा, हम उनके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सके।"उन्होंने कहा, "वे लोग उस क्षेत्रों की पहचान करेंगे जहां भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें करना होगा..यह एक चुनौती है। लेकिन मैं निश्िंचत हूं कि हम ऐसा कर पाएंगे।"सोनिया ने कहा, "2014 हार के बाद, पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर संपर्क करने की नई पद्धति विकसित करनी होगी।उन्होंने कहा, "हमें यह भी देखना होगा कि कैसे हम अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को प्रोजेक्ट करते हैं।"उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने संप्रग सरकार की पुरानी नीतियों को अपनाया है और कुछ मामलों में उसे 'कमजोर' कर दिया है।

 

Tags: Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD