Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल

 

मुकेश अंबानी भारत के 121 अरबपतियों में सबसे अमीर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 07 Mar 2018

दुनिया के धन्नासेठों में भारतीय अरबपतियों का संख्याबल अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। यह बात व्यापार पत्रिका 'फोर्ब्स' की इस साल की अरबपतियों की सूची से प्रकाश में आया है। फोर्ब्स की सूची में 19 नए नामों के साथ 121 अरबपतियों को शामिल किया गया है। भारत के 121 धनकुबेरों में ऊर्जा व पेट्रोरसायन क्षेत्र के बादशाह मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर हैं। उन्हें 40.1 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ मंगलवार को प्रकाशित फोर्ब्स की सूची में वर्ष 2018 में सबसे अमीर भारतीय के रूप में शामिल किया गया है। दुनिया के 2,208 अरबपति धनकुबेरों की इस सूची में मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर आ गए हैं। वर्ष 2017 में वह 32.2 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ 33वें स्थान पर थे। फोर्ब्स की इस सूची में 585 अमेरिकी अरबपति हैं जबकि चीन के 373 अरबपतियों के नाम हैं, जिसे फोर्ब्स ने 'थ्री कॉमा क्लब' कहा है। पिछले साल 2017 में इस सूची में 102 भारतीय थे। फोर्ब्स द्वारा जारी अमीरों की सूची में अमेजॉन के संस्थापक जेफ बिजॉस 112 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। बिल गेट्स 90 अरब डॉलर के साथ दूसरे और निवेशक वारेन बफेट 84 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वर्ष 2017 में गेट्स 86 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में दुनिया के सबसे अमीर जबकि बफेट 75.6 अरब डॉलर के साथ दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शुमार थे। 

बेजॉस 72.8 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर थे। लेकिन इस साल इन्होंने गेट्स और बफेट दोनों को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक, वाशिंगटन पोस्ट अखबार के मालिक बेजॉस 100 अरब डॉलर से ज्यादा की परिसंत्ति बनाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं। उनकी किस्मत का सितारा बुलंद हुआ और एक साल में उनकी परिसंपत्ति में 39.2 अरब डॉलर का इजाफा हो गया। सॉफ्टवेयर कारोबारी अजीम प्रेमजी 2018 में अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस्पात के बादशाह लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़ दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। प्रेमजी14.9 अरब डॉलर के साथ पिछले साल इस सूची में 72वें स्थान पर थे जबकि इस साल 18.8 अरब डॉलर के साथ 58वें स्थान पर आ गए हैं। लक्ष्मी मित्तल 18.5 अरब डॉलर के साथ तीसरे सबसे अमीर भारतीय के रूप में फोर्ब्स की सूची में शामिल हैं। भारतीय मूल के हिंदूजा परिवार 19.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक सूची में 55वें स्थान पर हैं।फोर्ब्स की इस सूची में जिंदल स्टील समूह की सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला है वह 8.8 अरब डॉलर के साथ 176वें स्थान पर हैं। उनके बाद बायोटेक कारोबारी किरण मजूमदार शॉ 3.6 अरब डॉलर के साथ बतौर दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला के रूप में 629वें स्थान पर हैं। सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल के संस्थापक शिव नादर 14.6 अरब डॉलर के साथ चौथे सबसे अमीर भारतीय हैं, जबकि इनका नाम वैश्विक सूची 98वें स्थान पर है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD