Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

त्रिपुरा : जनजातीय या पूर्व कांग्रेसी, किसके सिर सजेगा ताज?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Mar 2018

त्रिपुरा में शून्य से सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां मुख्यमंत्री का ताज किसे सौंपेगी यह अभी तय नहीं है। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लव देव का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन त्रिपुरा की राजनीति को समझने वालों का मानना है कि भाजपा यहां भी कोई चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर गौतम चकमा का कहना है कि मुख्यमंत्री पद की लालसा कई लोग अपने मन में दबाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले यह भी चर्चा थी कि भाजपा यहां किसी आदिवासी (जनजाति) नेता को मुख्यमंत्री की कमान सौंप सकती है क्योंकि स्थानीय दल इंडीजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन से जनतातियों का झुकाव भाजपा की ओर देखा जा रहा था। जाहिर सी बात है कि जनजातियों का भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को भारी समर्थन मिला और जहां इस गठबंधन के दोनों दलों में किसी का पिछले विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था, वहां इस चुनाव में 43 सीटों पर इनका कब्जा हो गया है। 

चकमा ने कहा, " जनजाति समुदाय से जिश्नु देवबर्मन और रामपदा जमातिया मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। भाजपा की इस जीत में जनजातियों का काफी योगदान है, जिसका पुरस्कार दिया जा सकता है।" चकमा ने इसके पीछे एक और तर्क दिया। त्रिपुरा में जनजाति बहुल क्षेत्र को मिलाकर अलग राज्य की मांग की जा रही है, जिसपर भाजपा ने अपने सहयोगी से वादा भी किया है, लेकिन इस मांग को पूरा करना भाजपा के लिए आसान भी नहीं है। ऐसे में उनके हाथों कमान सौंपकर पृथक राज्य की मांग दबाने की कोशिश की जा सकती है। सरकार चाहेगी कि अलग राज्य के बजाय त्रिपुरा ट्राईबल एरिया ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल को मजबूत करने के अपने वादे को जरूर पूरा करे। चकमा के मुताबिक, कांग्रेस से तृणमूल और फिर भाजपा में शामिल हुए नेताओं की महत्वाकांक्षा कम नहीं होगी। उनका यह भी दावा है कि उनके भाजपा का दामन थामने से पहले पार्टी का कोई खास अस्तित्व नहीं था क्योंकि इसके एक भी विधायक नहीं थे। पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को यहां मजबूती दी, जिसकी बदौलत कांग्रेस हाशिए पर चली गई और भाजपा सबसे बड़े विजेता दल के रूप में उभरकर आई है। 

उन्होंने कहा कि स्थानीय मीडिया में चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद से ही बताया जा रहा है कि बिप्लव देव प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनका राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आएसएस) से जुड़ाव रहा है। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत है और भाजपा में उनके आगे कोई और चेहरा अभी उभरकर नहीं आया है। उधर, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी त्रिपुरा पहुंच गए हैं और मुख्यमंत्री पद के लिए लिए नामों की घोषणा जल्द ही होने वाली है। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा की 59 सीटों पर 18 फरवरी को हुए मतदान के बाद शनिवार को आए चुनाव के नतीजों में भाजपा को 35 और आईपीएफटी को आठ सीटें मिली हैं, जबकि 16 सीटें 25 साल से प्रदेश की सत्ता में काबिज रही मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को मिली है। जनजातीय सुरक्षित सीट चारीलम में 12 मार्च को मतदान होगा। यहां माकपा उम्मीदवार नारायण देबबर्मा का निधन हो जाने से मतदान नहीं हो पाया था। 

 

Tags: Election Special , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD